2022
इब्राहीम और सारा
फरवरी 2022


“इब्राहीम और सारा,” मासिक Friend संदेश, फरवरी 2022

“इब्राहीम और सारा”

मासिक Friend संदेश, फरवरी 2022

इब्राहीम और सारा

Image
एक तंबू में इब्राहीम और सारा

एप्रील स्टॉट द्वारा चित्रण

इब्राहीम एक भविष्यवक्ता था। परमेश्वर ने इब्राहीम और उसकी पत्नी सारा के साथ एक अनुबंध बनाया।

Image
इब्राहीम और सारा उदास दिख रहे हैं

परमेश्वर ने उन्हें आशीष देने की प्रतिज्ञा की। उसने उनसे कहा कि उन्हें संतान की प्राप्ति होगी। इब्राहीम और सारा ने परमेश्वर का अनुसरण करने की प्रतिज्ञा की।

Image
इब्राहीम और सारा

इब्राहीम और सारा ने अपनी प्रतिज्ञा का पालन किया। लेकिन लंबे समय तक उनकी कोई संतान नहीं हुई। वे और बूढ़े होते गए।

Image
बालक इसहाक के साथ इब्राहीम और सारा

आखिरकार, जब इब्राहीम 100 वर्ष का था और सारा 90 वर्ष की थी, तब उन्हें एक पुत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने उसका नाम इसहाक रखा। वे जानते थे कि परमेश्वर ने उन्हें आशीष दी है।

Image
बीज बोते हुए बच्चा

मैं परमेश्वर पर भरोसा कर सकता/सकती हूं। कभी-कभी आशीष तुरंत नहीं मिलती। लेकिन पेरमेश्वर हमेशा अपनी प्रतिज्ञाओं का पालन करता है।

रंगने का पृष्ठ

मैं परमेश्वर पर भरोसा कर सकता/सकती हूं।

Image
प्रार्थना कर रहा बच्चा

डाउनलोड करने के लिए चित्र पर क्लिक करें।

एप्रील स्टॉट द्वारा चित्रण

जब तुम डरे हुए या उदास थे तब स्वर्गीय पिता ने तुम्हारी किस प्रकार सहायता की?

Chaapo