नफी लोगों के लिए प्रार्थना करता है फ्रेंड, सितंबर 2024, 26–27.
मासिक फ्रेन्ड संदेश, सितंबर 2024
नफी लोगों के लिए प्रार्थना करता है
नफी एक भविष्यवक्ता था। उसका नाम नफी के नाम पर रखा गया था, जिसने पीतल की पट्टियों को प्राप्त किया था। वह लोगों के लिए चिंतित था। उन्होंने परमेश्वर का अनुसरण करना छोड़ दिया था।
नफी अपने बगीचे में गया। वह बगीचे में एक मीनार पर चढ़ गया और वहां परमेश्वर से प्रार्थना करने लगा। उसने लोगों के लिए प्रार्थना की।
कुछ लोगों ने मीनार पर नफी को देखा। वे सुनने के लिए रुक गए और दूसरों को भी एकत्रित किया। जब नफी ने प्रार्थना समाप्त की, तो उसने देखा कि वे देख रहे थे और उसने उन्हें सिखाना शुरू कर दिया।
नफी ने लोगों से पश्चाताप करने के लिए कहा। उनमें से कुछ लोगों को नफी की शिक्षा पसंद नहीं आई। लेकिन कई अन्य लोगों ने सुना! उन्होंने पश्चाताप करना चुना और अपना जीवन बदल दिया।
© 2024 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved. अमरीका में छपी। अंग्रेजी अनुमति: 6/19। अनुवाद अनुमति: 6/19। Translation of Monthly Friend Message, September 2024. Hindi. 19357 294