“परमेश्वर के सामने मृतक खड़े होंगे,” युवाओं की शक्ति के लिए, दिसंबर 2023।
मासिक युवाओं की शक्ति के लिए संदेश, दिसंबर 2023
परमेश्वर के सामने मृतक खड़े होंगे
अपने प्रकटीकरण में, यूहन्ना ने अंतिम न्याय देखा।
छोटे बड़े सब मरे हुए परमेश्वर के सामने खड़े हुए
यीशु मसीह के पुनरूत्थान की शक्ति सभी लोगों को न्याय के लिए परमेश्वर की उपस्थिति में लाती है (देखें अलमा 11:42–44; 33:22; 40:21; हिलामन 14:15–17; मॉरमन 9:13–14)।
पुस्तकें खोली गईं
ये पुस्तकें पृथ्वी पर रखे गए अभिलेखों का प्रतिनिधित्व करती हैं कि लोगों ने अनुबंध मार्ग का पालन करने के लिए पृथ्वी पर क्या किया (देखें सिद्धांत और अनुबंध 128:7)।
जीवन की पुस्तक
“एक अर्थ में जीवन की पुस्तक एक व्यक्ति के विचारों और कार्यों का कुल योग है—उसके जीवन का अभिलेख। हालांकि, धर्मशास्त्र यह भी संकेत देते हैं कि विश्वासी लोगों का एक स्वर्गीय रिकॉर्ड रखा जाता है, जिसमें उनके नाम और उनके धार्मिक कार्यों का लेखा-जोखा शामिल होता है” (Guide to the Scriptures, “Book of Life,” scriptures.ChurchofJesusChrist.org)।
न्याय किया गया
लोगों के पुनर्जीवित होने के बाद अंतिम न्याय आता है। यीशु मसीह प्रत्येक व्यक्ति का न्यायाधीश होगा। यह न्याय प्रत्येक व्यक्ति को मिलने वाली अनंत महिमा का निर्धारण करेगा। (देखें Guide to the Scriptures, “Judgment, the Last,” scriptures.ChurchofJesusChrist.org; अलमा 41:3–5; सिद्धांत और अनुबंध 88:26–32।)
उनके कामों के अनुसार
प्रत्येक व्यक्ति का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाएगा कि उसने क्या किया और उसने क्या चाहा (देखें सिद्धांत और अनुबंध 137:9)। उनका मूल्यांकन इस आधार पर किया जाएगा कि क्या वे परमेश्वर के आज्ञाओं के प्रति आज्ञाकारी थे और उन्होंने इस जीवन में जो भी प्रकाश और सत्य प्राप्त किया, उसके अनुसार कार्य किया।
© 2023 द्वारा Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved. यूएसए में छपी। अंग्रेज़ी अनुमति: 6/19। अनुवाद अनुमति: 6/19. Monthly For the Strength of Youth Message, December 2023 का अनुवाद। Language. 19049 294