2021
पौरोहित्य परमेश्वर की शक्ति है
अगस्त 2021


“पौरोहित्य परमेश्वर की शक्ति है,” Liahona, अगस्त 2021

मासिक लियाहोना संदेश, अगस्त 2021

पौरोहित्य परमेश्वर की शक्ति है

परमेश्वर हमें पौरोहित्य की शक्ति के द्वारा आशीष देता है। पौरोहित्य आशीषें हर किसी के लिए उपलब्ध हैं ।

युवाओं के लिए: परमेश्वर का पौरोहित्य। वह अपने सभी बच्चों को आशीष देने और उसके साथ रहने के लिए लौटने में मदद करने के लिए इस शक्ति का उपयोग करता है। परमेश्वर ने पृथ्वी पर अपने बच्चों को आशीषित करने के लिए पौरोहित्य शक्ति दी है। इस शक्ति के साथ, पौरोहित्य के मार्गदर्शक गिरजे का मार्गदर्शन कर सकते हैं, और पौरोहित्य धारक बपतिस्मा जैसी पवित्र विधियों को संपन्न कर सकते हैं, जो हमें परमेश्वर के समीप आने में मदद करती हैं। प्रत्येक पुरूष और महिला जो योग्य होकर पौरोहित्य विधियों को प्राप्त करता और उन अनुबंधों (पवित्र प्रतिज्ञाओं) का पालन करता है, उनके पास परमेश्वर की शक्ति तक सीधी पहुंच होती है।

Image
प्रभु-भोज

पौरोहित्य शक्ति जोसफ स्मिथ को प्रदान की गई थी

जब यीशु मसीह पृथ्वी पर था, उसने पौरोहित्य शक्ति के द्वारा अपने गिरजे का मार्गदर्शन किया था। उसने यह शक्ति अपने प्रेरितों को भी दी थी। उसके मरने के सदियों बाद, कई सदस्य गिरजे से अलग हो गए थे। उन्होंने गलत तरीके से सुसमाचार और गिरजे के काम करने के तरीके को बदल दिया था। परमेश्वर का पौरोहित्य पृथ्वी पर उपलब्ध नहीं था। 1829 में, यीशु ने यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला और प्रेरित पतरस, याकूब, और यूहन्ना को जोसफ स्मिथ को पौरोहित्य देने भेजा था। पृथ्वी पर अंतिम-दिनों के संतों का यीशु मसीह का गिरजा ही परमेश्वर से यह अधिकार प्राप्त एकमात्र संगठन है।

Image
मलिकिसिदक पौरोहित्य की पुनःस्थापना

The Voice of Peter, James, and John, लिंडा कर्ली क्रिस्टनसन और माइकल टी. माल्म द्वारा

पौरोहित्य की कुंजियां

पौरोहित्य की कुजियां पौरोहित्य के उपयोग को निर्देशित करने का अधिकार है, जैसे विधियों संपन्न को करने की अनुमति देना। यीशु मसीह पौरोहित्य की सभी कुंजियों को धारण करता है। गिरजे के अध्यक्ष पृथ्वी पर एकमात्र व्यक्ति है जो संपूर्ण गिरजे का निर्देशन करने के लिए पौरोहित्य कुंजियों का उपयोग कर सकते हैं। उनके निर्देशन में, अन्य लोग परमेश्वर के कार्य करने के लिए कुछ कुंजियों का उपयोग कर सकते हैं। मार्गदर्शक जैसे धर्माध्यक्ष और स्टेक अध्यक्ष अपने वार्ड और स्टेक में मार्गदर्शन करने के लिए पौरोहित्य कुंजियों का उपयोग करते हैं। क्योंकि सेवा करने के लिए नियुक्तियां उन मार्गदर्शकों से प्राप्त होती हैं जिनके पास पौरोहित्य कुंजियां होती हैं, इसलिए वे पुरुष और महिलाएं जो इन नियुक्तियों में सेवा करते हैं वे पौरोहित्य अधिकार का उपयोग करते हैं।

मलिकिसिदक पौरोहित्य और हारूनी पौरोहित्य

पौरोहित्य के दो भाग होते हैं: मलिकिसिदक पौरोहित्य और हारूनी पौरोहित्य । मलिकिसिदक पौरोहित्य के माध्यम से, गिरजे के मार्गदर्शक सभी आत्मिक कार्यों को निर्देशित करते हैं, जैसे प्रचारक और मंदिर के कार्य। हारूनी पौरोहित्य मलिकिसिदक पौरोहित्य के अधिकार के अधीन कार्य करता है। इसका उपयोग बपतिस्मा और प्रभु-भोज जैसे विधियों को करने के लिए किया जाता है।

Image
बपतिस्मा

पौरोहित्य की आशीषें

अनुबंधों और विधियों के माध्यम से, परमेश्वर अपने सभी बच्चों को पौरोहित्य आशीषें उपलब्ध कराता है। इन आशीषों में बपतिस्मा, पवित्र आत्मा का उपहार, प्रभु-भोज और मंदिर विधियां शामिल हैं। पुरुष और महिलाएं जो मंदिर में वृतिदान प्राप्त करते हैं उन्हें अपने अनुबंधों के माध्यम से परमेश्वर की पौरोहित्य शक्ति का उपहार मिलता है। हम चंगाई, दिलासा,और मार्गदर्शन की पौरोहित्य आशीषें भी प्राप्त कर सकते हैं।

Image
नव दंपति मंदिर में

पौरोहित्य के बारे में धर्मशास्त्र क्या कहते हैं?

जो पौरोहित्य प्राचीन काल में अस्तित्व में था वही अब फिर से अस्तित्व में है (देखें मूसा 6:7)।

पौरोहित्य कुंजियां यह सुनिश्चित करने में सहायता करती हैं कि हम प्रभु के कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें (देखें सिद्धांत और अनुबंध 42:11)।

जो पुरुष पौरोहित्य धारण करते हैं, वे इसका उपयोग “केवल धार्मिकता के नियमों द्वारा” कर सकते हैं (सिद्धांत और अनुबंध 121:36)।

पौरोहित्य धारण करने वालों के कुछ कर्तव्यों का वर्णन सिद्धांत और अनुबंध 20:38–67 में किया गया है।

Chaapo