2023
यीशु मसीह के गिरजे का संगठन
अक्टूबर 2023


“यीशु मसीह के गिरजे का संगठन,” लियाहोना, अक्टूबर 2023।

मासिक लियाहोना संदेश, अक्टूबर 2023

यीशु मसीह के गिरजे का संगठन

Image
यीशु मसीह का चित्र

The Lord Jesus Christ [प्रभु यीशु मसीह], डेल पार्सन द्वारा

यीशु मसीह अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के प्रमुख हैं। वह भविष्यवक्ताओं और प्रेरितों को आज गिरजे का मार्गदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है, जैसा कि उसने नए नियम के समय में किया था। उन्हें गिरजे के अन्य मार्गदर्शकों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।

अंतिम-दिनों के संतों का यीशु मसीह का गिरजा ही उद्धारकर्ता का गिरजा है। इसका निर्माण किया गया है “प्रेरितों और भविष्यवक्ताओं की नींव पर, जिसके कोने का पत्थर मसीह यीशु स्वयं ही है” (इफिसियों 2:20)। इसका अर्थ यह है कि वह नींव का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। वह भविष्यवक्ताओं और प्रेरितों के माध्यम से गिरजे का मार्गदर्शन करता है जिन्हें उसने मार्गदर्शक बनने के लिए चुना है।

Image
प्रथम अध्यक्षता

प्रथम अध्यक्षता

गिरजे का अध्यक्ष आज पृथ्वी पर परमेश्वर का भविष्यवक्ता है। वह वरिष्ठ प्रेरित हैं और पृथ्वी पर एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें पूरे गिरजे का मार्गदर्शन करने के लिए प्रकटीकरण प्राप्त होता है। प्रभु उन्हें यह जानने के लिए प्रेरित करता है कि किन दो प्रेरितों को अपने सलाहकार के रूप में सेवा करने के लिए नियुक्त करना है। वे प्रथम अध्यक्षता का गठन करते हैं। वे तीनों भविष्यवक्ता, दिव्यदर्शी और प्रकटीकर्ता हैं।

बारह प्रेरितों की परिषद

बारह प्रेरितों की परिषद के सदस्य भी भविष्यवक्ता, दिव्यदर्शी और प्रकटीकर्ता हैं। उन्हें यीशु मसीह का विशेष गवाह बनने के लिए नियुक्त किया जाता है। वे उसके बारे में शिक्षा देने और उसकी गवाही देने के लिए पूरी दुनिया में यात्रा करते हैं। (देखें सिद्धांत और अनुबंध 107:23, 33)

सत्तर की परिषदें

सत्तर के सदस्यों को यीशु मसीह की गवाही देने के लिए भी नियुक्त किया जाता है (देखें सिद्धांत और अनुबंध 107:25)। वे बारह प्रेरितों की परिषद को सुसमाचार सिखाने और दुनिया भर में गिरजे का निर्माण करने में मदद करते हैं।

Image
मार्गदर्शक एक साथ सलाह करते हुए

माचिको होरी द्वारा ली गई तस्वीर

स्थानीय मार्गदर्शक

आपकी स्टेक या जिला अध्यक्षता, धर्माध्यक्षता या शाखा अध्यक्षता, और एल्डर्स परिषद और सहायता संस्था अध्यक्षता को भी परमेश्वर द्वारा नियुक्त किया गया है। वे आपको सुसमाचार सीखने और जीने में मदद कर सकते हैं। आप इनमें से कुछ नियुक्तियों के बारे में मार्च 2022 सुसमाचार की मूल बातों के लेख, “गिरजे की नियुक्तियों में सेवा करना” में जान सकते हैं।

Chaapo