नया नियम 2023
छोटे बच्चों को सिखाना


“छोटे बच्चों को सिखाना,” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिए: नया नियम 2023 (2022)

“छोटे बच्चों को सिखाना,” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिए: 2023

छोटे बच्चों को सिखाना

यदि आपके परिवार में छोटे बच्चे हैं, तो यहां कुछ गतिविधियां हैं जो उन्हें सीखने में मदद कर सकती हैं:

  • गाओ। स्तुतिगीत और बच्चों की गीतपुस्तिका के गीत सिद्धांत की शक्तिशाली तरीके से शिक्षा देते हैं। अपने बच्चों को गीतों के संदेशों को उनके जीवन से जोड़ने में मदद करें। (इस साधन में “अपने सुसमाचार को सीखने में पावन संगीत भी शामिल है” यह भी देखें।)

  • किसी कहानी को सुनना या उसका अभिनय करना। छोटे बच्चों को—धर्मशास्त्रों से, आपके जीवन से, गिरजे के इतिहास या आपके परिवार के इतिहास से, और गिरजे की पत्रिकाओं से कहानियां सुनना पसंद हैं। उन्हें कहानी कहने में शामिल करने के तरीकों की तलाश करें। वे चित्रों या वस्तुओं को पकड़ सकते हैं, जो वे सुन रहे हैं उसके चित्र बना सकते हैं, कहानी के अनुसार अभिनय कर सकते हैं या कहानी सुनाने में मदद भी कर सकते हैं। अपने बच्चों को आपके द्वारा साझा की जाने वाली कहानियों में सुसमाचार की सच्चाइयों को पहचानने में मदद करें।

  • कोई धर्मशास्त्र पढ़ें। हो सकता है छोटे बच्चे बहुत अधिक पढ़ने में सक्षम न हों, लेकिन आप उन्हें फिर भी धर्मशास्त्रों से सीखने में शामिल कर सकते हैं। आपको केवल एक पद, मुख्य वाक्यांश या वचन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता हो सकती है। यदि वे उन्हें दो-चार बार दोहराते हैं तो बच्चे धर्मशास्त्र से छोटे वाक्यांशों को भी याद कर सकते हैं। जब वे परमेश्वर के वचन सुनेंगे, तो वे आत्मा को महसूस करेंगे।

  • कोई चित्र या वीडियो देखें। जब आप अपने बच्चों को किसी सुसमाचार नियम या धर्मशास्त्र की कहानी से संबंधित चित्र या वीडियो दिखाते हैं, तो उनसे ऐसे प्रश्न पूछें जिससे वे जो देख रहें हैं उससे उन्हें कुछ सीखने में मदद मिले। उदाहरण के लिए, आप पूछ सकते हैं, कि “इस चित्र या वीडियो में क्या हो रहा है? इससे आप कैसा महसूस करते हैं?”

  • बनाएं। बच्चे जो कहानी या नियम सीख रहे हैं उससे संबंधित कुछ बना सकते हैं, जैसे कोई चित्र या उसमें रंग भर सकते हैं।

  • वस्तुनिष्ठ पाठों में भाग लें। एक साधारण वस्तुनिष्ठ पाठ आपके बच्चों को सुसमाचार नियम को समझने में मदद कर सकता है जो समझना मुश्किल होता है। वस्तुनिष्ठ पाठ का उपयोग करते समय, अपने बच्चों के लिए भाग लेने के तरीके खोजें। वे केवल किसी प्रदर्शन को देखने की तुलना में बातचीत करने के अनुभव से अधिक सीखेंगे।

  • भूमिका-अदा करना। जब बच्चे ऐसी स्थिति में भूमिका निभाते हैं, जिससे उनका वास्तविक जीवन में सामना होने की संभावना होती है, तो वे यह बेहतर ढंग से समझने में सक्षम होते हैं कि सुसमाचार नियम उनके जीवन पर कैसे लागू होता है।

  • गतिविधियों को दोहराएं। छोटे बच्चों को नियमों को समझाने के लिए उन्हें कई बार दोहराना पड़ सकता है। अक्सर कहानियों या गतिविधियों को दोहराने में संकोच न करें। उदाहरण के लिए, आप कई बार अलग-अलग तरीकों से एक धर्मशास्त्र कहानी साझा कर सकते हैं — धर्मशास्त्रों से पढ़ना, अपने शब्दों में समीक्षा करना, वीडियो दिखाना, अपने बच्चों को कहानी बताने में मदद करना, उन्हें कहानी पर अभिनय करने के लिए आमंत्रित करना, इत्यादि।

Image
परिवार धर्मशास्त्रों का अध्ययन करते हुए

Chaapo