पुराना नियम 2022
अतिरिक्त साधन


“अतिरिक्त साधन,” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिए: पुराना नियम 2022 (2021)

“अतिरिक्त साधन,” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिए: 2022

Image
घर पर धर्मशास्त्रों का अध्ययन करता हुआ परिवार

अतिरिक्त साधन

इन में से अधिकतर साधन सुसमाचार सुसमाचार Gospel Library app में और ChurchofJesusChrist.org पर मिल सकते हैं।

Hymns और Children’s Songbook

पवित्र संगीत आत्मा को आमंत्रित करता है और यादगार तरीके से सिद्धांत सिखाता है। Hymns और Children’s Songbook, के छपे हुए संस्करणों का उपयोग करने के अलावा आप कई स्तुतिगीत और बच्चों के गीतों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग music.ChurchofJesusChrist.org पर और पवित्र संगीत और सुसमाचार मीडिया ऐप्लिकेशन में पा सकते हैं।

धर्मविद्यालय और संस्थान निर्देशिकाएं

धर्मविद्यालय और संस्थान निर्देशिकाएं धर्मशास्त्रों में पाए गए सिद्धांतों और वर्णनों के लिए ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सैद्धांतिक टिप्पणी प्रदान करती हैं।

गिरजे की पत्रिकाएं

Friend, For the Strength of Youth, और Liahona पत्रिकाएं ऐसी कहानियां और गतिविधियां प्रदान करती हैं जो आपके द्वारा आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिए से सिखाए जा रहे नियमों की पूरक बन सकती हैं।

सुसमाचार विषय

Gospel Topics (topics.ChurchofJesusChrist.org) में आप विभिन्न साधनों के बारे में बुनियादी जानकारी पा सकते हैं, साथ ही सहायक साधनों के लिंक, जैसे संबंधित महा सम्मेलन के संबोधन, लेख, धर्मशास्त्र और वीडियो। आप Gospel Topics Essays भी पा सकते हैं, जो सैद्धांतिक और ऐतिहासिक मुद्दों के बारे में गहराई से जानकारी प्रदान करते हैं।

पुराने नियम की कहानियां

पुराने नियम की कहानियां बच्चों को पुराने नियम में पाए गए सिद्धांतों और कहानियों को सीखने में मदद कर सकती हैं। आप इन कहानियों के वीडियो Gospel Library app में और medialibrary.ChurchofJesusChrist.org पर भी प्राप्त कर सकते हैं।

धर्मशास्त्र कहानियों की रंग भरने वाली पुस्तक—पुराना नियम

इस साधन में पुराने नियम से बच्चों के सीखने को बढ़ाने के लिए बनाए गए मजेदार रंग भरने वाले गतिविधि पृष्ठ हैं।

वीडियो और कला

कलाकृति, वीडियो और अन्य मीडिया आपके परिवार को सिद्धांत को समझने और धर्मशास्त्रों से संबंधित कहानियों की कल्पना करने में मदद कर सकते हैं। मीडिया संसाधनों के गिरजे के संग्रह पर नजर डालने के लिए MediaLibrary.ChurchofJesusChrist.org पर Gospel Media पर जाएं। Gospel Media मोबाइल ऐप के रूप में भी उपलब्ध है। कई चित्र जो आप उपयोग कर सकते हैं Gospel Art Book में मिलते हैं।

Teaching in the Savior’s Way

Teaching in the Savior’s Way मसीह समान शिक्षा देने के बारे में सिखाने के नियमों के बारे में जानने और लागू करने में आपकी मदद कर सकती है।

Chaapo