विवरण पुस्तिका और नियुक्तियां
6. स्टेक मार्गदर्शन


“6. स्टेक मार्गदर्शन,” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन (2023)।

“6. स्टेक मार्गदर्शन,” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन

Image
परिवार से बात करता मार्गदर्शक

“6.

स्टेक मार्गदर्शन

6.1

स्टेक के उद्देश्य

यशायाह ने अंतिम-दिनों के सिय्योन को तम्बू या खूटों से सुरक्षित तम्बू के रूप में वर्णन किया था (देखें यशायाह 33:20; 54:2)।

प्रभु अपने लोगों को “एक साथ एकत्रित करने” और दुनिया से “बचाव, और … शरण” के लिए स्टेकों को स्थापित करता है (सिद्धांत और अनुबंध 115:6)।

6.2

स्टेक अध्यक्षता

स्टेक अध्यक्ष के पास गिरजे के काम का नेतृत्व करने के लिए पौरोहित्य कुंजियां होती हैं (देखें 3.4.1)। वह और उसके सलाहकार स्टेक अध्यक्षता बनाते हैं। वे प्यार से स्टेक सदस्यों की देखभाल करते हैं, जिससे उन्हें यीशु मसीह के सच्चे अनुयायी बनने में मदद मिलती है।

स्टेक अध्यक्ष की चार प्रमुख जिम्मेदारियां होती हैं:

  1. वह स्टेक में पीठासीन उच्च याजक है।

  2. वह स्टेक में उद्धार और उत्कर्ष के कार्य का नेतृत्व करता है।

  3. वह सब के लिए समान न्यायाधीश है।

  4. वह अभिलेख, वित्त और संपत्तियों की देखरेख करता है।

6.3

जिला अध्यक्षों के अधिकार और स्टेक अध्यक्षों के अधिकार के बीच अंतर

प्रत्येक सदस्य जिले में, मेल्कीसेदेक पौरोहित्य धारक को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। वह स्टेक अध्यक्ष की तरह कार्य करता है लेकिन निम्नलिखित अंतर के साथ:

  • वह उच्च याजक परिषद का अध्यक्ष नहीं होता है। इस तरह के परिषद केवल स्टेक में संगठित किए जाते हैं।

  • मिशन अध्यक्ष की मंजूरी से, जिला अध्यक्ष पुरुष को एल्डर नियुक्त करने के लिए साक्षात्कार कर सकता है। जिला अध्यक्ष या उसके निर्देशन में कोई भी (1) किसी पुरुष को समर्थन के लिए प्रस्तुत कर सकता है और (2) विधि संपन्न कर सकता है (देखें 18.10.1.3, 18.10.3, और 18.10.4)। हालांकि, जिला अध्यक्ष कुलपतियों, उच्च याजकों या धर्माध्यक्षों को नियुक्त नहीं कर सकता है।

  • मिशन अध्यक्ष की मंजूरी से, जिला अध्यक्ष शाखा अध्यक्षों को नियुक्त कर सकता है (देखें 18.11)।

  • वह पूर्णकालिक प्रचारकों को सेवा-मुक्त नहीं करता है।

  • वह मंदिर संस्तुति साक्षात्कार या मंदिर संस्तुति पर हस्ताक्षर नहीं करता है (देखें 26.3.1)।

  • जब तक मिशन अध्यक्ष द्वारा अधिकृत न किया जाए, वह सदस्यता परिषद गठित नहीं करता है।

6.5

6.5 उच्च परिषद

स्टेक अध्यक्षता स्टेक उच्च पार्षद बनाने के लिए 12 उच्च याजकों को नियुक्त करती है (देखें सिद्धांत और अनुबंध 102:1; 124:131)।

6.5.1

6.2 स्टेक अध्यक्षता का प्रतिनिधित्व करना

स्टेक अध्यक्ष्ता स्टेक में प्रत्येक वार्ड के लिए उच्च पार्षद नियुक्त करती है।

स्टेक अध्यक्ष्ता स्टेक में प्रत्येक एल्डर परिषद के लिए उच्च पार्षद भी नियुक्त करती है।

स्टेक अध्यक्षता निम्नलिखित लोगों को मंदिर और पारिवारिक इतिहास कार्य और प्रचारक कार्य के लिए उनकी जिम्मेदारियों में निर्देश देने के लिए उच्च पार्षदों को नियुक्त कर सकती है:

  • एल्डर परिषद अध्यक्षताएं

  • वार्ड मिशन मार्गदर्शक

  • वार्ड मंदिर और पारिवारिक इतिहास के मार्गदर्शक

6.7

स्टेक संगठन

स्टेक सहायता संस्था, युवती, प्राथमिक, रविवार विद्यालय और युवक संगठनों में प्रत्येक का नेतृत्व अध्यक्ष द्वारा किया जाता है। ये अध्यक्ष स्टेक अध्यक्षता के निर्देशन में कार्य करते हैं।

इन मार्गदर्शकों की मुख्य जिम्मेदारियां स्टेक अध्यक्षता की सहायता करना और वार्ड संगठन अध्यक्षता को निर्देश देना और समर्थन करना है।

6.7.1

स्टेक सहायता संस्था, युवती, प्राथमिक और रविवार विद्यालय अध्यक्षता

इन अध्यक्षताओ के सदस्यों की निम्नलिखित जिम्मेदारियां होती हैं:

  • स्टेक परिषद (केवल अध्यक्षों) में सेवा करना।

  • नए वार्ड संगठन अध्यक्षता को दिशा-निर्देश प्रदान करना।

  • निरंतर समर्थन और निर्देशन प्रदान करना। वार्ड संगठन के अध्यक्षों से उनकी जरूरतों को जानने के लिए नियमित रूप से संवाद करना, जिन सदस्यों की वे सेवा करते हैं उनकी जरूरतों पर चर्चा करना और स्टेक अध्यक्षता से मिली जानकारी बताना।

  • स्टेक नेतृत्व सभाओं के दौरान वार्ड संगठन अध्यक्षों को निर्देश देना (देखें 29.3.4)।

6.7.2

स्टेक युवक अध्यक्षता

युवक अध्यक्षता की निम्नलिखित जिम्मेदारियां होती हैं:

  • हारूनी पौरोहित्य भाइयों के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करने में धर्माध्यक्षों के लिए साधन के रूप में सेवा करना।

  • स्टेक युवा मार्गदर्शन समिति में सेवा करना (देखें 29.3.10)।

  • स्टेक अध्यक्षता के निर्देशन में, स्टेक हारूनी पौरोहित्य गतिविधियों और शिविरों की योजना बनाना और समन्वय करना।

Chaapo