विवरण पुस्तिका और नियुक्तियां
सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन का उपयोग करना


सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन “का उपयोग करना,” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन (2023)

सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन “का उपयोग करना,” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन

सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन का उपयोग करना

सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन सामान्य विवरण पुस्तिका: अंतिम-दिनों के संतो के मसीह के गिरजे में सेवा करना से लिए सबसे आवश्यक निर्देशनों का संकलन है। यह उन मार्गदर्शकों के लिए है:

  • जिनकी अभी तक उनकी पसंदीदा भाषा में संपूर्ण पुस्तिका तक पहुंच नहीं है।

  • जो सामान्य विवरण पुस्तिका के संक्षिप्त संस्करण से लाभ उठा सकते हैं।

सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन में प्रयुक्त अध्याय, खंड और उपखंड क्रमांकन संपूर्ण सामान्य विवरण पुस्तिका में प्रयुक्त क्रमांकन से मेल खाता है। इससे उनके बीच आपस में संदर्भ और तुलना करना आसान हो जाता है।

सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन के क्रमांकन में संपूर्ण सामान्य विवरण पुस्तिका के कुछ खंडों या उप-खंडों की संख्या को शामिल नहीं किया गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह संक्षिप्त पुस्तिका संपूर्ण पुस्तिका से लिए सबसे आवश्यक निर्देशनों का संकलन है।

हालांकि सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन कई मार्गदर्शकों के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर प्रदान करते हैं, फिर भी मार्गदर्शकों के कुछ प्रश्न होंगे जिनका यह समाधान नहीं करता या पूरी तरह से उत्तर नहीं देता है। ऐसे मामलों में, मार्गदर्शक संपूर्ण सामान्य विवरण पुस्तिका को संदर्भ कर सकते हैं यदि वह उनकी भाषा में उपलब्ध है तो वे उपयोग कर सकते हैं। मार्गदर्शक मार्गदर्शन के लिए अपने तत्काल पीठासीन अधिकारी से परामर्श भी कर सकते हैं।

हमारी प्रार्थाना है कि परमेश्वर आपको आशीष दे जब आप उसके बच्चों के उद्धार और उत्कर्ष के कार्य में उसकी सहायता करते हैं।

प्रथम अध्यक्षता और बारह प्रेरितों की परिषद

Chaapo