विवरण पुस्तिका और नियुक्तियां
0. परिचयात्मक अवलोकन


“0. परिचयात्मक अवलोकन,” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन (2023)

“0. परिचयात्मक अवलोकन,” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन

“0.

परिचयात्मक अवलोकन

0.0

परिचय

प्रभु ने सिखाया, “प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य को सीखे, और उस पद के अनुसार कार्य करे जिस पर उसे नियुक्त किया जाता है, संपूर्ण परिश्रम से” (सिद्धांत और अनुबंध 107:99)। अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे में मार्गदर्शक के रूप में, आपको सीखने और अपनी नियुक्ति के कर्तव्यों को पूरा करने में मदद के लिए व्यक्तिगत प्रकटीकरण की तलाश करनी चाहिए।

धर्मशास्त्रों और अंतिम-दिनों के भविष्यवक्ताओं की शिक्षाओं का अध्ययन करने से आपको अपने कर्तव्यों को समझने और उनको पूरा करने में मदद मिलेगी। जब आप परमेश्वर के वचनों का अध्ययन करते हैं, तो आप आत्मा के प्रभाव के प्रति अधिक ग्रहणशील होंगे (देखें सिद्धांत और अनुबंध 84:85)।

आप भी इस सामान्य विवरण पुस्तिका में दिए गए निर्देशनों का अध्ययन कर अपने कर्तव्यों को भी सीखते हैं। ये निर्देशन प्रकटीकरण को आमंत्रित कर सकते हैं यदि इनका उपयोग आत्मा का मार्गदर्शन प्राप्त करते समय सिद्धांतों, नीतियों और प्रक्रियाओं की समझ देने के लिए किया जाता है।

0.1

सामान्य विवरण पुस्तिका

सामान्य विवरण पुस्तिका: अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे में सेवा करना सामान्य और स्थानीय गिरजा मार्गदर्शकों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है।

इस विवरण पुस्तिका में शीर्षकों और उपशीर्षकों के विषयों को खोजना और संदर्भ करना आसान बनाने के लिए क्रमांकित किया गया है। उदाहरण के लिए, मंदिर में किसे मुहरबंद किया जा सकता है, इस बारे में 27.3.1 में निर्देशन दिए गए हैं। संख्या 27 अध्याय को संदर्भ करती है, संख्या 3 उस अध्याय में खंड को संदर्भ करती है, और संख्या 1 उपखंड को संदर्भ करती है।

0.2

अनुकूलन और वैकल्पिक साधन

सभी स्टेक और वार्डों की जरूरतें समान नहीं होती हैं।

मार्गदर्शक इस बारे में प्रेरणा चाहते हैं कि सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किन दिशा-निर्देशों और वैकल्पिक साधनों का उपयोग किया जाए।

0.4

निर्देशन के बारे में प्रश्न

जब ऐसे प्रश्न उठते हैं जिनका समाधान धर्मशास्त्रों, जीवित भविष्यवक्ताओं के वचनों या इस पुस्तिका में नहीं दिया गया है, तो गिरजा सदस्यों को मार्गदर्शन के लिए परमेश्वर के साथ अपने अनुबंधों, अपने स्थानीय मार्गदर्शकों की सलाह और आत्मा की प्रेरणा पर भरोसा करना चाहिए।

यदि मार्गदर्शकों के पास इस सामान्य विवरण पुस्तिका में दी गई जानकारी के बारे में या उन मुद्दों के बारे में प्रश्न हैं जिनका इसमें उल्लेख नहीं है, तो वे अपने तत्काल पीठासीन पदाधिकारी से सलाह ले सकते हैं।

0.5

शब्दावली

सिवाय इसके कि जहां अन्यथा इंगित किया गया हो:

  • इस पुस्तिका में धर्माध्यक्ष और धर्माध्यक्षता शब्द शाखा अध्यक्ष और शाखा अध्यक्षताओं को भी संदर्भ करते हैं। इस पुस्तिका में स्टेक अध्यक्ष और स्टेक धर्माध्यक्षता शब्द जिला अध्यक्ष और जिला अध्यक्षताओं को भी संदर्भ करते हैं। जिला अध्यक्षों का अधिकार स्टेक अध्यक्षों से किस प्रकार भिन्न है, इसके सारांश के लिए, देखें 6.3

  • वार्डों और स्टेक के संदर्भ आम तौर पर शाखाओं, जिलों और मिशनों पर भी लागू होते हैं।

  • रविवार का संदर्भ स्थानीय स्तर पर जिस भी दिन सब्त मनाया जाता है, उस पर लागू होता है।

  • इकाई शब्द का तात्पर्य वार्डों और शाखाओं से है।

  • माता-पिता का संदर्भ आम तौर पर कानूनी अभिभावकों पर भी लागू होता है।

धर्माध्यक्ष और शाखा अध्यक्ष की नियुक्तियों के अधिकार और जिम्मेदारी एकसमान नहीं हैं, न ही स्टेक अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की नियुक्तियां एकसमान हैं। धर्माध्यक्ष पौरोहित्य का पद है, और नियुक्ति केवल प्रथम अध्यक्षता द्वारा अधिकृत होती है। स्टेक अध्यक्षों को जनरल अधिकारी और क्षेत्रीय सत्तरों द्वारा नियुक्त किया जाता है।

0.6

गिरजा मुख्यालय या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना

इस सामान्य विवरण पुस्तिका के कुछ अध्यायों में गिरजा मुख्यालय या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करने के निर्देशन भी शामिल हैं। गिरजा मुख्यालय से संपर्क करने का निर्देशन संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में लागू होता है। क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करने का निर्देशन संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बाहर के लोगों पर लागू होता है।

Chaapo