विवरण पुस्तिका और नियुक्तियां
35. सभाघरों की देखभाल और उपयोग


“35. सभाघरों की देखभाल और उपयोग,” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन (2023)।

“35. सभाघरों की देखभाल और उपयोग” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन

Image
खिड़कियां और फर्श साफ करते सदस्य

35.

सभाघरों की देखभाल और उपयोग

35.1

उद्देश्य

गिरजा सभाघर उपलब्ध कराता है ताकि यहां आने वाले सभी लोग:

35.2

भूमिकाएं और जिम्मेदारियां

35.2.2

गिरजा सुविधाएं प्रबंधक

गिरजे का सुविधा प्रबंधक प्रत्येक स्टेक की सभाघरों का संचालन करने में सहायता करता है। वह मुख्य मरम्मत, गहन सफाई और नियमित भवन रखरखाव की व्यवस्था करता है।

आवश्यकतानुसार, सुविधा प्रबंधक स्टेक और वार्ड भवन प्रतिनिधियों को भवन की सफाई और अन्य स्थानीय कार्यों को करने में मदद करता है। वह निर्देशन, सामग्री और उपकरण उपलब्ध कराता/कराती है।

वह धर्माध्यक्षता के साथ भवन व्यय की समीक्षा भी कर सकता/सकती है।

35.2.7

धर्माध्यक्षता

धर्माध्यक्षता (या वार्ड भवन प्रतिनिधि) सदस्यों को भवन का उपयोग, देखभाल और सुरक्षा करना सिखाती है। धर्माध्यक्षता वार्ड मार्गदर्शकों को भवन की चाबियां भी देती है।

वे सुनिश्चित करते हैं कि भवन और परिसर में गतिविधियां सुरक्षित रूप से संचालित की जाएं (देखें 20.7)।

वे रखरखाव और परिचालन आवश्यकताओं के बारे में गिरजा सुविधा प्रबंधक के साथ चर्चा करते हैं। वे सुविधा प्रबंधक के साथ संबंधित खर्चों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

35.2.9

वार्ड भवन प्रतिनिधि

धर्माध्यक्षता यह निर्धारित करती है कि क्या वार्ड भवन प्रतिनिधि की नियुक्ति की जानी चाहिए। यदि वे इस नियुक्ति का निर्णय लेते हैं, तो धर्माध्यक्ष किसी वयस्क पुरुष या महिला सदस्य को नियुक्त कर सकते हैं। यदि वार्ड भवन प्रतिनिधि को नियुक्त नहीं किया जाता है, तो धर्माध्यक्ष अपने किसी सलाहकार, वार्ड क्लर्क या सहायक वार्ड क्लर्क, या कार्यकारी सचिव को यह जिम्मेदारी सौंप सकता है।

वार्ड भवन प्रतिनिधि भवन की सफाई और रखरखाव के लिए सदस्यों और स्वयंसेवियों को संगठित करता है। वह उन्हें सिखाता है कि उपलब्ध सामग्रियों और उपकरणों का उपयोग कैसे करना है।

35.3

सभाघर उपलब्ध कराना

सभाघर स्थानीय आवश्यकताओं और स्थितियों के आधार पर आकार और प्रकार में भिन्न होते हैं। सभाघर गिरजा-निर्मित या खरीदी गई जगह, किसी सदस्य का घर, स्थानीय विद्यालय या सामुदायिक केंद्र, किराए पर या कोई अन्य स्वीकृत स्थान हो सकता है।

क्षेत्रीय और स्थानीय मार्गदर्शक मौजूदा सभाघरों का पूर्णरूप से उपयोग करने का प्रयास करते हैं और अतिरिक्त स्थान की विवेकपूर्ण सिफारिश करते हैं।

35.4

सभाघरों का रखरखाव

35.4.1

सभाघरों की सफाई और रखरखाव

युवाओं सहित स्थानीय मार्गदर्शकों और सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक भवन को साफ और अच्छी स्थिति में रखने में मदद करें।

सफाई कार्यक्रम सदस्यों पर बोझ नहीं बनना चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि भवन तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है, तो सदस्य साप्ताहिक गतिविधियों के दौरान जब वे भवन में आते हैं तो इसकी सफाई कर सकते हैं।

35.4.2

मरम्मत का अनुरोध

वार्ड और स्टेक परिषद के सदस्य भवन मरम्मत की जरूरतों की सूचना दे सकते हैं। यह Facility Issue Reporting (FIR) (भवन समस्या सूचना) साधन का उपयोग करके किया जा सकता है।

35.4.5

बचाव और सुरक्षा

मार्गदर्शकों और सदस्यों को चाहिए:

  • सुरक्षित रूप से आने-जाने के लिए गलियारा, सीढ़ियों, निकास और जन-सुविधा कक्षों को साफ रखें।

  • भवनों में खतरनाक या ज्वलनशील सामग्रियों का उपयोग या भंडारण न करें।

  • भवन को ताला लगाने की प्रणाली बनाएं और पालन करें।

  • गिरजे के उपकरणों को चोरी होने से बचाएं।

  • पानी, बिजली और गैस इत्यादि सुविधाओं को बंद करना सीखें।

आवश्यकतानुसार, सुविधा प्रबंधक अग्निशामक यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा सामाग्रियां और अन्य सुविधाओं को बंद करने के स्थानों को दर्शाने वाला मानचित्र उपलब्ध करा सकता है। सुरक्षा के बारे में अधिक जानकारी “Security and Lockup Procedures” in “Maintaining Meetinghouses” (Meetinghouse Facilities Guide) में उपलब्ध है। देखें 20.7

35.5

गिरजा संपत्ति के उपयोग की नीतियां

35.5.1

कलाकृति

सभाघरों में यीशु मसीह के प्रति आदर का भाव और सदस्यों का विश्वास दिखाई देना चाहिए। इस महत्वपूर्ण विश्वास प्रकट करते हुए यीशु मसीह के चित्रों को सभाघर के भीतर खुले स्थानों में लगाया जाना चाहिए।

35.5.2

भवन के उपयोग जिनकी अनुमति नहीं है

35.5.2.1

व्यावसायिक उपयोग

गिरजा संपत्ति का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, इसका उपयोग किसी भी प्रकार के व्यवसाय का समर्थन करने के लिए नहीं किया जा सकता है। ऐसा उपयोग गिरजा संपत्तियों के उद्देश्यों के अनुरूप नहीं है। यह स्थानीय या राष्ट्रीय कानूनों का उलंघन भी हो सकता है जिससे गिरजा संपत्ति को कर में छूट मिलती है।

ऐसे वक्ताओं या निर्देशकों के कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति नहीं है, जो भर्तियां करते, ग्राहक बनाते हैं, या जिन्हें सम्मेलन, प्रशिक्षण, व्यायाम कक्षाओं, या अन्य गतिविधियों के लिए भुगतान किया जाता है (सिवाय निजी भुगतान कर पियानो या ऑर्गन सिखाने वालों के, देखें 19.7.2)।

35.5.2.2

राजनीतिक उद्देश्य

गिरजा संपत्ति का उपयोग राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है। इनमें राजनीतिक सभाएं या अभियान आयोजित करना शामिल है। गिरजा राजनीतिक रूप से निष्पक्ष है (देखें 38.8.30)।

35.5.2.3

अन्य उपयोग

गिरजा संपत्ति के अन्य उपयोग जिनकी अनुमति नहीं है उनमें शामिल हैं:

  • संगठित एथलेटिक अभ्यास या अन्य कार्यक्रम आयोजित करना जो गिरजा द्वारा प्रायोजित नहीं हैं। सामुदायिक गायन और नागरिक विवाह अपवाद हो सकते हैं (नागरिक विवाह के बारे में देखें 38.3.4 )।

  • रात्रि आश्रय की अनुमति (आपातकालीन स्थितियों को छोड़कर; देखें 35.5.4)।

  • कैम्पिंग या अन्य गतिविधियां जिनमें रात भर ठहरना शामिल है।

निम्नलिखित उपयोग आम तौर पर स्वीकृत नहीं हैं। किसी अपवादपूर्ण परिस्थिति के लिए स्थानीय मार्गदर्शक सुविधा प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं।

  • गिरजा भवनों और संपत्तियों को किराए या पट्टे पर देना

  • सरकारी अधिकारियों के अनुरोध किए जाने पर गिरजा संपत्तियों का उपयोग राजनीतिक मतदाता पंजीकरण या मतदान स्थलों के रूप में हो सकता है, यदि इसकी कोई उचित व्यवस्था नहीं हो पाती है और इससे गिरजे की छवि या निष्पक्षता को नुकसान नहीं पहुंचता है। (देखें 38.8.30)

35.5.4

आपात स्थिति

आपातकाल के दौरान, स्टेक अध्यक्ष निर्णय लेता है कि वार्ड और स्टेक सभाएं आयोजित करनी हैं या नहीं। वह भवनों और गिरजा संपत्ति को आपदा-राहत एजेंसियों और संबंधित प्रयासों के लिए उपयोग करने की अनुमति भी दे सकता है।

35.5.10

प्रभु-भोज सभा के दौरान तस्वीरें और वीडियो बनाना

प्रभु-भोज सभा पवित्र है। इसलिए, प्रभु-भोज सभाओं की तस्वीरें लेने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है।

प्रभु-भोज सभा और अन्य सभाओं के प्रसारण के बारे में जानकारी के लिए देखें 29.7

Chaapo