“यीशु लाजर को मरे हुओं में से जीवित करता है,” फ्रैंड, अप्रैल 2023, 46–47।
मासिक फ्रैंड संदेश, अप्रैल 2023
यीशु लाजर को मरे हुओं में से जीवित करता है
मरियम और मार्था का लाजर नाम का एक भाई था। वे यीशु मसीह के मित्र थे।
Image
यीशु ने मरियम और मार्था को गले लगाते हुए
लाजर बहुत बीमार हो गया। और उसकी मृत्यु हो गई। मरियम और मार्था उदास थे। जब यीशु आया, तो वह भी उनके साथ रोया।
Image
यीशु लाजर की कब्र के पास खड़ा हुआ
तब यीशु उनके साथ लाजर की कब्र पर गया। उसने कहा, “हे लाजर, बाहर निकल आ।”
Image
यीशु लाजर को कब्र से बाहर आने में मदद करता हुआ
लाजर खड़ा हुआ और कब्र से बाहर आ गया। वह फिर से जी उठा था! यीशु के कारण, हम सब भी फिर से जी उठेंगे!
रंगने का पृष्ठ
यीशु मसीह जीवित है।
Image
यीशु का चित्र पकड़े हुए बच्चे का रंगने का पृष्ठ
एप्रिल स्टॉट द्वारा चित्रण
आप ईस्टर के समय यीशु को कैसे याद करते हैं?
© 2023 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved. अमरीका में छापा गया। अंग्रेजी अनुमति: 6/19। अनुवाद अनुमति: 6/19। Monthly Friend Message, April 2023 का अनुवाद। Language. 19006 294