सिद्धांत और अनुबंध 2021
20–26 सितंबर। सिद्धांत और अनुबंध 106–108: ”स्वर्गों को खोलना”


“20–26 सितंबर। सिद्धांत और अनुबंध 106-108: ‘स्वर्गों को खोलना,’” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिएः सिद्धांत और अनुबंध 2021 (2020)

“20–26 सितंबर। सिद्धांत और अनुबंध 106-108,” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिए: 2021

Image
बादलों से चमकता सूर्य

20–26 सितंबर

सिद्धांत और अनुबंध 106–108

“स्वर्गों को खोलना”

एल्डर यूलिसेस सोरेस सिखाया था, “हमें [उद्धारकर्ता] में दृढ़ रहने, स्वयं को धर्मशास्त्र अध्ययन में व्यस्त रखने, उनमें आनंदित होने, उसके सिद्धांत को सीखने और उसके समान बनने का प्रयास करने की आवश्यकता है” How Can I Understand?Ensign या Liahona, मई 2019, 7)। जब आप सिद्धांत और अनुबंध 106–8 का अध्ययन करते हो, तो उन तरीकों को लिखें जिनसे आप उन सच्चाइयों को जीने का प्रयास कर सकते हैं।

अपने विचार लिखें

पहली दृष्टि में, सिद्धांत और अनुबंध 107 केवल प्रभु के गिरजे के मार्गदर्शन ढांचे में पौरोहित्य पदों को संगठित करने के बारे में लग सकता है। वास्तव में, जब तक इस प्रकटीकरण को प्रकाशित किया गया था, तो गिरजे की सदस्यता पहले से ही इसके कुछ मार्गदर्शकों की क्षमता से काफी अधिक हो चुकी थी। तो प्रथम अध्यक्षता, बारह प्रेरितों की परिषद, सत्तर, धर्माध्यक्षों, और परिषद अध्यक्षताओं की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की रूपरेखा बनाना निश्चित रूप से आवश्यक और उपयोगी था। लेकिन खंड 107 में पौरोहित्य पदों और परिषदों को मात्र संगठित करने के दिव्य निर्देशन देने के अलावा बहुत कुछ है। इसमें प्रभु हमें एक प्राचीन पौरोहित्य रीति के बारे में सिखाता है जो “आदम के समय में स्थापित की गई थी”(पद 41)। आरंभ से ही इसका उद्देश्य—आप सहित—परमेश्वर के बच्चों के लिए, सुसमाचार की उद्धार की विधियों को प्राप्त करने और “गिरजे की सभी आत्मिक आशीषों का लाभ उठाने—स्वर्ग के राज्य के रहस्यों को प्राप्त करने का विशेषाधिकार होना, [और] उनके लिये स्वर्गों को खोलना” (पद 18–19) संभव बनाने के लिए किया गया है।

देखें “Restoring the Ancient Order,” Revelations in Context, 208–12।

Image
व्यक्तिगत अध्ययन आइकन

व्यक्तिगत धर्मशास्त्र अध्ययन के लिये विचार

सिद्धांत और अनुबंध 106; 108

प्रभु उन लोगों को निर्देश देता, प्रोत्साहित करता और उनका समर्थन करता है जिन्हें वह सेवा करने के लिए नियुक्त करता है।

सिद्धांत और अनुबंध 106 और 108 में, प्रभु ने दो सदस्यों को सलाह और प्रतिज्ञाएं दी थी जिन्हें गिरजे में सेवा करने के लिए नियुक्त किया गया था। इन प्रकटीकरणों में कौन-से वाक्य परमेश्वर के राज्य में आपकी अपनी सेवा के बारे में प्रोत्साहन और अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं? विचार करने के लिए यहां दो हैं।

  • आपको “अनुग्रह और आश्वासन” कैसे मिला है ताकि आप “कायम” रह सकें? सिद्धांत और अनुबंध 106:8

  • आप अपने अनुबंधों या “इस समय से अपनी शपथों को पूरा करने में अधिक सतर्क रहने” के लिए अधिक सावधान कैसे हो सकते हैं? सिद्धांत और अनुबंध 108:3

खंड 106 और 108 के कौन से अन्य वाक्य आपके लिए अर्थपूर्ण हैं?

रसल एम. नेलसन, “Ministering with the Power and Authority of God,” Ensign या Liahona, May 2018, 68–75; “Warren Cowdery,” Revelations in Context, 219–23; “‘Wrought Upon’ to Seek a Revelation,” Revelations in Context, 224–28 भी देखें।

सिद्धांत और अनुबंध 107

प्रभु पौरोहित्य अधिकार के द्वारा अपने गिरजे का मार्गदर्शन करता है।

जब आपने सुसमाचार की पुन:स्थापना का अध्ययन किया है, तो आपने शायद ध्यान दिया हो कि परमेश्वर आमतौर पर एक प्रकटीकरण में पूरी तरह से किसी सिद्धांत की व्याख्या नहीं करता है। इसके बजाय, वह निर्देशों को “थोड़ा-थोड़ा करके” प्रकट करता है जैसे परिस्थितियों की आवश्यकता होती है सिद्धांत और अनुबंध 98:12। हालांकि प्रभु ने इससे पहले 1829 में पौरोहित्य के बारे में निर्देश दिया था (देखें, उदाहरण के लिए, खंड 20 और 84), उसने 1835 में संतों को उसके बढ़ते समूह को नियंत्रित और मार्गदर्शन करने के लिए आवश्यक विशिष्ट पौरोहित्य पदों के बारे में अतिरिक्त शिक्षा दी थी।

जब आप निम्नलिखित पौरोहित्य पदों के बारे में पढ़ते हैं, तो विचार करें कि आप अपने “भरोसे, विश्वास, और प्रार्थना[ओं] के द्वारा द्वारा इन नियुक्तियों में सेवारत लोगों को कैसे समर्थन दे सकते हैं” (सिद्धांत और अनुबंध 107:22)।

सिद्धांत और अनुबंध 107:1–20

पौरोहित्य विधियां स्वर्गीय पिता के सभी बच्चों को आत्मिक और संसारिक आशीषें प्रदान करती हैं।

एल्डर नील एल. एंडरसन ने सीखाया था: “पौरोहित्य सभी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के उद्धार और आशीष के लिए परमेश्वर की शक्ति और अधिकार है। … जब हम योग्य होते हैं, पौरोहित्य की विधियां पृथ्वी पर हमारे जीवन को समृद्ध करती हैं और हमें आने वाली दुनिया की शानदार प्रतिज्ञाओं के लिए तैयार करती हैं” (“Power in the Priesthood,” Ensign या Liahona, नवं. 2013, 92)। जब आप सिद्धांत और अनुबंध 107:1–20(देखें विशेषकर पद 18–20) और एल्डर एंडरसन के शेष संदेश को पढ़ते हैं, तो उन विचारों को लिखें कि कैसे परमेश्वर की शक्ति पृथ्वी पर आपके जीवन को समृद्ध करती है और आपको अनंत काल के लिए तैयार करती है। आप उन आशीषों को—अधिकता से प्राप्त करने—और दूसरों को प्राप्त करने में सहायता के लिए क्या कर रहे हैं?

सिद्धांत और अनुबंध 84:19–27; डालिन एच. ओक्स, “The Melchizedek Priesthood and the Keys,” Ensign या Liahona, मई 2020, 69–72 भी देखें।

सिद्धांत और अनुबंध 107:41–57

पौरोहित्य परिवारों को आशीष देता है।

आदम चाहता था उसका वशं पौरोहित्य के द्वारा आशीषित हो। उसने क्या प्रतिज्ञाएं प्राप्त की थीं?(देखें पद 42, 55)। जब आप उस बारे में पढ़ते हैं जो आदम ने किया था, तो आप अपने परिवार के लिए अपनी इच्छाओं पर विचार करें जिससे यह पौरोहित्य की आशीषों का लाभ उठाए। आप अपने परिवार को इन आशीषों को प्राप्त करने में मदद के लिए क्या करने के लिए प्रेरित हुए हैं?

Image
आदम अपने वंशजों को आशीष देते हुए

आदम अपने वंशजों को आशीष देते हुए, क्लार्क केले प्राइस द्वारा

Image
पारिवारिक अध्ययन आइकन

पारिवारिक धर्मशास्त्र अध्ययन और पारिवारिक घरेलू संध्या के लिए विचार

सिद्धांत और अनुबंध 106:6“स्वर्ग में आनंद” उत्पन्न करने के लिए हमारा परिवार क्या कर सकता है?

सिद्धांत और अनुबंध 107:22“भरोसे, विश्वास, और प्रार्थना के द्वारा” अपने मार्गदर्शकों का समर्थन करने के लिए आप क्या कर रहे हैं?

सिद्धांत और अनुबंध 107:27–31,85गिरजे की परिषदों का मार्गदर्शन करने वाले नियम भी हमें एक परिवार के रूप में एक साथ सलाह करने में मदद कर सकते हैं। इन पदों के कौन से नियम हम अपनी परिवार परिषदों पर लागू कर सकते हैं? (देखें एम. रसल बलार्ड, “Family Councils,” Ensign या Liahona, मई 2016, 63–65।)

सिद्धांत और अनुबंध 107:99–100परिवार के एक सदस्य को घर का काम करने के लिए लिखित निर्देश दें, और उसे चयन करने दें कि काम कैसे करना है: लगन से, सुस्ती, या निर्देशों को पढ़े बिना। परिवार के बाकी सदस्य उसे काम करते हुए देखें और अनुमान लगाएं कि परिवार के सदस्य ने किस पद्धति को चुना है। फिर परिवार के अन्य सदस्य बारी-बारी ऐसा करें। प्रभु को हमें हमारे कर्तव्यों को सीखने और उन्हें पूरे परिश्रम से करने की आवश्यकता क्यों है? (देखें बेकी क्रैवेन, “Careful versus Casual,” Ensign या Liahona, मई 2019, 9–11।)

सिद्धांत और अनुबंध 108:7हम एक-दूसरे को कैसे मजबूत कर सकते हैं? अपनी बातचीत में? हमारी प्रार्थनाओं में? हमारे उपदेशों, या प्रोत्साहन में? हमारे सभी कार्यों में? आप एक परिवार के रूप में काम करने के लिए इनमें से एक को चुन सकते हैं।

बच्चों को सिखाने हेतु अधिक विचारों के लिये, आओ, मेरा अनुसरण करो—प्राथमिक के लिए में इस सप्ताह की रूपरेखा देखें।

प्रस्तावित गीत: “We Listen to a Prophet’s Voice,” Hymns, no. 22।

व्यक्तिगत अध्ययन में सुधार करना

विचार लिखें। जब आत्मिक विचार या दृष्टिकोण आपके मन में आते हैं, तो उन्हें लिखें। जब ऐसा आप करते हैं, तो आप प्रभु को दिखाते हैं कि आप उसके निर्देशन को महत्व देते हैं। (देखें Teaching in the Savior’s Way, 12, 30।)

Image
इब्राम मलिकिसिदक को आशीष देता है

मलिकिसिदक इब्राम को आशीष देता है, वॉल्टर राने द्वारा

Chaapo