सिद्धांत और अनुबंध 2021
15–21 नवंबर। सिद्धांत और अनुबंध 133–134: “तुम तैयार हो दुल्हे के आगमन के लिए”


“15–21 नवंबर । सिद्धांत और अनुबंध 133–134: ‘तुम तैयार हो दुल्हे के आगमन के लिए,’” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिए: सिद्धांत और अनुबंध 2021 (2020)

“15–21 नवंबर। सिद्धांत और अनुबंध 133–134,” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिए: 2021

Image
पांच समझदार कुंवारिंया

दूल्हा आता है, एलिजाबेथ गिबंस द्वारा

15–21 नवंबर

सिद्धांत और अनुबंध 133–134

”तुम तैयार हो दुल्हे के आगमन के लिए”

अध्यक्ष हेनरी बी. आएरिंग ने सीखाया था: “सुसमाचार की पुन:स्थापना एक सादगीपूर्ण प्रश्न से एक साधारण घर में मनन करने से आरंभ हुई थी, और यह हमारे प्रत्येक घर में जारी रह सकती है” (“A Home Where the Spirit of the Lord Dwells,” Ensign or Liahona, May 2019,25)।

अपने विचार लिखें

जब गिरजा मुश्किल से 19 महीने पुराना था, तो भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ और गिरजे के अन्य मार्गदर्शकों ने परमेश्वर के अंतिम-दिनों के प्रकटीकरणों को एक संस्करण में संकलित करने और 10,000 प्रतियां छापने की महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई थी—मॉरमन की पुस्तक की प्रथम छपाई से दोगुना अधिक। दुर्भाग्य से, अधिक लागत के कारण ये योजनाएं ठंडी पड़ गई, और भीड़ ने गिरजे की प्रेस पर हमला कर दिया था, जबकि छपाई चल रही थी। उन्होंने पृष्ठों को बिखेर दिया, और यद्यपि साहसी संतों ने उनमें से कुछ को बचा लिया था, लेकिन आज्ञाओं की पुस्तक की कोई भी संपूर्ण प्रति नहीं बच पाई थी।

जिसे अब हम सिद्धांत और अनुबंध के खंड133के रूप में जानते हैं, इसे आज्ञाओं की पुस्तक का परिशिष्ट होने के लिए छापा गया था, प्रभु के प्रकाशित प्रकटीकरणों के अंत में एक विस्मयादिबोधक चिन्ह के रूप में। यह आने वाले न्याय के दिन की चेतावनी देता है और संपूर्ण आधुनिक प्रकटीकरण में पाई गई जिम्मेदारी को दोहराता है: बाबुल रूपी संसार से भागने; सिय्योन का निर्माण करने; द्वितीय आगमन के लिए तैयार होने; और इस संदेश को “प्रत्येक राष्ट्र, और जाति, और भाषा को, और लोगों को” फैलाने के लिए (पद 37) जबकि आज्ञाओं की पुस्तक के लिए मूल योजनाओं को पूरा नहीं किया गया था, यह प्रकटीकरण एक चेतावनी और गवाही है कि परमेश्वर के कार्य को विफल नहीं किया जा सकता है, “क्योंकि वह अपनी पवित्र भुजा को …, और पृथ्वी के सारे छोर अपने परमेश्वर के उद्धार को देखेंगे” (पद3)।

Image
व्यक्तिगत अध्ययन आइकन

व्यक्तिगत धर्मशास्त्र अध्ययन के लिये विचार

सिद्धांत और अनुबंध 133

सिद्धांत और अनुबंध की सच्चाइयां मुझे परमेश्वर का कार्य करने के लिए तैयार कर सकती हैं।

पुस्तकें कभी-कभी एक निष्कर्ष के साथ समाप्त होती हैं जो पुस्तक के मुख्य बिंदुओं को फिर से स्पष्ट या संक्षिप्त करता है। खंड 133 को मूल रूप से आज्ञाओं की पुस्तक का निष्कर्ष होना था, और इस बात को मन में रखते हुए इस खंड को पढ़ना महत्वपूर्ण हो सकता है। प्रभु अपने कार्य के बारे में किन बिंदुओं पर जोर देता है? पद 57–62 आपको उस भूमिका के बारे में क्या सिखाते हैं जो प्रभु चाहता है कि आप उसके कार्य में निभाएं?

सिद्धांत और अनुबंध 133:1–19

प्रभु मुझे उसके द्विताय आगमन के लिए तैयार करना चाहता है।

खंड 1, सिद्धांत और अनुबंध के लिए परमेश्वर की प्रस्तावना, और खंड 133, पुस्तक के लिए मूल परिशिष्ट, दोनों प्रभु से एक ही याचिका के साथ आरंभ होते हैं: “सुनो, ओ तुम मेरे गिरजे के लोगों” (सिद्धांत और अनुबंध 1:1; 133:1)। सुनो का क्या अर्थ होता है? (देखें Guide to the Scriptures, “Hearken,” scriptures.ChurchofJesusChrist.org)। सिद्धांत और अनुबंध 133:1–19 में प्रभु आपको किस निमंत्रण या आज्ञाओं को सुनने के लिए कहता है? आपको उसके आगमन की बेहतर तैयारी करने के लिए क्या करने की प्रेरणा दी जाती है? आप अपने आस-पास के लोगों को तैयार करने में कैसे मदद करेंगे?

मत्ती 25:1–13; D.Todd Christofferson, “Preparing for the Lord’s Return,” Ensign या Liahona, मई 2019, 81–84 भी देखें।

सिद्धांत और अनुबंध 133:19–56

धर्मी के लिए द्वितीय आगमन आनंददायक होगा।

जब आप उद्धारकर्ता के द्वितीय आगमन के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में सिद्धांत और अनुबंध 133:19–32 में पढ़ते हैं, तो आप विचार कर सकते हैं कि इन घटनाओं के विवरण उद्धारकर्ता और उसके कार्य के बारे में आपको क्या सुझाव देते हैं। इन विवरणों में आपको कौन से आत्मिक उपयोग मिल सकते हैं?

जब आप पद 32–56 में उद्धारकर्ता की वापसी का वर्णन पढ़ते हैं, तो आप उस महान दिन की प्रतिक्षा के लिए कैसे प्रेरित होते हैं? कौन से शब्द या वाक्य उसके लोगों के प्रति प्रभु के प्रेम का वर्णन करते हैं? “[आपके] प्रभु के करूणामय प्रेम … और वह सब जो उसने अपनी भलाई के अनुसार [आपको] प्रदान किया है, और उसके करूणामय प्रेम के अनुसार”(पद 52) पर अपने व्यक्तिगत अनुभवों को लिखने पर विचार करें।

सिद्धांत और अनुबंध134

“सरकारें लोगों के लाभ के लिये परमेश्वर द्वारा स्थापित की गई थी।”

सरकार के साथ आरंभिक संतों का रिश्ता जटिल था। जब संतों को 1833 में जैक्सन प्रांत, मिस्सूरी से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया, तो उन्हें सहायता के लिए उनकी अपील के बावजूद स्थानीय या राष्ट्रीय सरकार से कोई समर्थन या मुआवजा नहीं मिला था। इसके साथ ही, गिरजे के गैर-सदस्यों ने सिय्योन के बारे में शिक्षाओं की इस प्रकार व्याख्या की थी जिसका मतलब होता था कि संतों ने सांसारिक सरकारों के अधिकार को अस्वीकार कर दिया था। सिद्धांत और अनुबंध 134, अंशत:, सरकार पर गिरजे की स्थिति स्पष्ट करने के लिए लिखा गया था।

गिरजे के सदस्यों को सरकारों के बारे में कैसा महसूस करना चाहिए? जब आप खंड 134 का अध्ययन करते हैं, तो दो सूचियां बनाने पर विचार करें: एक सूची उन नियमों की जिसमें आप सरकार के बारे में सीखते हैं और दूसरी जो नागरिकों की जिम्मेदारियों को बताती है। ये विचार आरंभिक संतों के लिए कैसे सहायक रहे होंगे? जहां आप रहते हैं वहां वे कैसे लागू होते हैं?

विश्वास के अनुच्छेद 1:11–12; Gospel Topics, “Religious Freedom,” topics.ChurchofJesusChrist.org भी देखें।

Image
पारिवारिक अध्ययन आइकन

पारिवारिक धर्मशास्त्र अध्ययन और पारिवारिक घरेलू संध्या के लिए विचार

सिद्धांत और अनुबंध 133:4-14सिय्योन का आत्मिक विलोम बाबुल है—एक ऐसा प्राचीन शहर है जो संपूर्ण धर्मशास्त्र में दुष्टता और आत्मिक दासता का प्रतीक है, (देखें D.Todd Christofferson, “Come to Zion,” Ensign या Liahona, नवं. 2008,37; Guide to the Scriptures, “Babel, Babylon,” scriptures.ChurchofJesusChrist.org)। क्या आत्मिक अर्थों में, “बाबुल से बाहर निकलने” (पद 5) और “सिय्योन आस-पास के क्षेत्रों में फैलने” (पद 9) के लिए, एक परिवार के रूप में आपको कुछ करने की आवश्यकता है?

सिद्धांत और अनुबंध 133:20–33जब आप इन पदों को एक साथ पढ़ते हैं, तो आपका परिवार चित्र बना सकता है कि द्वितीय आगमन कैसा होगा। द्वितीय आगमन के विषय में आप गीत भी बजा या गा सकते हैं, जैसे “When He Comes Again” (Children’s Songbook, 82–83), और चर्चा कर सकते हैं कि उसके आगमन के लिए तैयार होने के लिए आपका परिवार क्या कर सकता है।

सिद्धांत और अनुबंध 133:37–39क्या आपका परिवार इन पदों को “ऊंचे स्वर से” पढ़ने का आनंद ले सकता है? (पद 38)। ऊंचे स्वर से सुसमाचार साझा करने का क्या अर्थ होता है? किन सच्चाइयों को हम साझा कर सकते हैं?

सिद्धांत और अनुबंध 134:1–2अपने परिवार को सरकार के महत्व को समझने में मदद करने के लिए, आप इस तरह के प्रश्नों पर चर्चा कर सकते हैं: नियम होने से हमारा परिवार कैसे आशीषित होता है? व्यवस्था होने से हमारा देश कैसे आशीषित होता है? आप अपने देश के झंडे का चित्र बना या रंग भर सकते हैं या विश्वास के ग्यारहवें और बारहवें अनुच्छेदों को याद भी कर सकते हैं।

बच्चों को सिखाने हेतु अधिक विचारों के लिये, आओ, मेरा अनुसरण करो—प्राथमिक के लिए में इस सप्ताह की रूपरेखा देखें।

प्रस्तावित गीत: “Come, Ye Children of the Lord,” Hymns, no. 58।

व्यक्तिगत अध्ययन में सुधार करना

स्पष्ट और सरल सिद्धांत सिखाएं। प्रभु “स्पष्टता” और “सरलता” जैसे शब्दों से अपने सुसमाचार का वर्णन करता है (सिद्धांत और अनुबंध 133:57)। ये शब्द आपके परिवार को सुसमाचार सिखाने के बारे में आपको क्या सुझाव देते हैं?

Image
मसीह लाल पोशाक में

मसीह अपने लाल पोशाक में, मिनर्वा टेचर्ट द्वारा

Chaapo