विवरण पुस्तिका और नियुक्तियां
14. एकल सदस्य


“14. एकल सदस्य,” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन (2023)।

“14. एकल सदस्य” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन

Image
बात करते लोग

14.

एकल सदस्य

14.0

परिचय

जिन पुरुषों और महिलाओं ने अभी तक शादी नहीं की है या जो तलाकशुदा या विधवा हैं, वह भी गिरजा सदस्यता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी के लिए यीशु मसीह के प्रायश्चित के माध्यम से आशा खोजना महत्वपूर्ण है (देखें ईथर 12:4)। निम्नलिखित अनंत सच्चाइयां ऐसी आशा को विकसित करने में मदद कर सकती हैं:

  • धर्मशास्त्र और अंतिम-दिनों के भविष्यवक्ता इस बात की पुष्टि करते हैं कि जो कोई भी सुसमाचार अनुबंधों को निभाने में विश्वासी है, उसे उद्धार का अवसर मिलेगा।

  • उत्कर्ष की आशीषें दिए जाने का सटीक समय और तरीका प्रकट नहीं किया गया है। लेकिन फिर भी वे निश्चितरूप से दी जाती हैं (देखें मुसायाह 2:41)।

  • प्रभु की प्रतीक्षा करने का अर्थ है उसके साथ संबंधों में निरंतर आज्ञाकारिता और आत्मिक रूप से प्रगति करना (देखें यशायाह 64:4)।

  • परमेश्वर अपने सभी बच्चों को अनंत जीवन प्रदान करता है। वे सभी जो उद्धारकर्ता की क्षमा के अनुग्रहकारी उपहार के योग्य हैं और उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं, अनंत जीवन प्राप्त करेंगे। (देखें अलमा 26:30; मोरोनी 6:8।)

  • इन आश्वासनों में भरोसा रखना यीशु मसीह में गहराई से विश्वास करना है। उसके अनुग्रह से, नश्वरता से संबंधित सभी बातें सही हो गई हैं (देखें अलमा 7:11–13)।

वार्डों और स्टेकों में उद्धार के कार्य में सहायता करने के लिए प्रभु को सभी सदस्यों की आवश्यकता है (देखें 1 कुरिन्थियों 12:12–27)। आत्मा के निर्देशानुसार, एकल सदस्यों को नेतृत्व और सिखाने के पदों पर नियुक्त किया जाता है।

इस अध्याय में:

  • “एकल सदस्य” गिरजे के उन सभी वयस्क सदस्यों को संदर्भित करता है जो वर्तमान में विवाहित नहीं हैं।

  • “युवा एकल वयस्क” का अर्थ 18-30 आयु से है।

  • “एकल वयस्क” का अर्थ 31 और अधिक आयु से है।

14.1

भौगोलिक इकाइयों में एकल सदस्य

14.1.1

स्टेक मार्गदर्शन

14.1.1.2

स्टेक युवा एकल वयस्क और एकल वयस्क समितियां

स्टेक अध्यक्षता युवा एकल वयस्क समिति बनाती है।

स्टेक अध्यक्षता एकल वयस्क समिति भी बना सकती है।

समितियां मित्रता और अवसरों के द्वारा उद्धार और उत्कर्ष के कार्य में भाग लेने के लिए सदस्यों का समर्थन करती हैं (देखें 14.2)।

14.1.2

वार्ड मार्गदर्शन

14.1.2.1

धर्माध्यक्षता

उद्धार और उत्कर्ष के कार्य में एकल सदस्यों को शामिल करने के लिए धर्माध्यक्षता महत्वपूर्ण है। वे एकल सदस्यों के लिए सार्थक नियुक्तियों और कार्यों की पहचान करने के लिए वार्ड परिषद के साथ काम करते हैं। वे एकल माता-पिता की जरूरतों को पहचानते हैं और उन्हें पूरा करने में मदद करने का प्रयास करते हैं।

  • धर्माध्यक्षता का सदस्य वर्ष में कम से कम एक बार प्रत्येक युवा एकल वयस्क से मिलता है।

  • धर्माध्यक्षता वार्ड युवा एकल वयस्क समिति का आयोजन कर सकती है।

14.1.2.2

एल्डर परिषद और सहायता संस्था अध्यक्षता के सदस्य जिन्हें युवा एकल वयस्कों के लिए नियुक्त किया गया है

एल्डर परिषद और सहायता संस्था अध्यक्ष प्रत्येक युवा एकल वयस्कों का समर्थन करने के लिए अपनी अध्यक्षताओं के सदस्य को नियुक्त कर सकते हैं। ये अध्यक्षता सदस्य युवा एकल वयस्कों की शक्तियों के बारे में सीखते और उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं।

एल्डर परिषद अध्यक्ष और सहायता संस्था अध्यक्ष वार्ड परिषद सभा में इन प्रयासों पर सूचना दे सकते हैं।

14.1.2.3

युवा एकल वयस्क मार्गदर्शक

कई युवा एकल वयस्कों वाले वार्ड में, धर्माध्यक्षता युवा एकल वयस्क पुरुष और महिला को युवा एकल वयस्क मार्गदर्शक नियुक्त कर सकती है। उनकी जिम्मेदारियों में शामिल हैं:

  • युवा एकल वयस्कों को उद्धार और उत्कर्ष के कार्य में भाग लेने में मदद करना (देखें 14.2)।

  • स्टेक युवा एकल वयस्क समिति में सेवा करना।

  • वार्ड युवा एकल वयस्क समिति का गठन होने पर उसका नेतृत्व करना।

  • एल्डर परिषद अध्यक्षता और सहायता संस्था अध्यक्षता के साथ नियमित रूप से सभाएं करना। इन सभाओं में, वे युवा एकल वयस्कों की शक्तियों और उनकी जरूरतों को पूरा करने में कैसे मदद करें, इस पर चर्चा करते हैं। वे युवा एकल वयस्कों की सेवा करने पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं।

14.2

उद्धार और उत्कर्ष के कार्य में भाग लेना

14.2.1

यीशु मसीह के सुसमाचार को जीना

14.2.1.1

घरेलू संध्या और सुसमाचार अध्ययन

जो मार्गदर्शक या सदस्य भाग लेने के इच्छुक हैं, वे एकल वयस्कों के लिए एक या अधिक घरेलू संध्या समूहों और युवा एकल वयस्कों के लिए अन्य समूहों का आयोजन कर सकते हैं।

14.2.1.3

गतिविधियां

वार्ड या स्टेक मार्गदर्शक के निर्देशन में, युवा एकल वयस्क विशेष रूप से उनके लिए गतिविधियों की योजना बना और उनमें भाग ले सकते हैं। उदाहरणों में शामिल हो सकते हैं:

  • मंदिर भ्रमण।

  • पारिवारिक इतिहास कार्य।

  • सुसमाचार साझा करना।

  • सामुदायिक सेवा।

  • संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।

  • खेल।

स्टेक मार्गदर्शक के निर्देशन में, एकल वयस्क स्टेक स्तर पर इस प्रकार की गतिविधियों की योजना बना सकते हैं।

Chaapo