विवरण पुस्तिका और नियुक्तियां
20. गतिविधियां


“20. गतिविधियां” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन (2023)।

“20. गतिविधियां,” सामान्य विवरण पुस्तिका से संकलन

Image
पिचकारी से खेलती युवती

20.

गतिविधियां

20.1

उद्देश्य

गिरजा गतिविधियां गिरजा सदस्यों और अन्य लोगों को “पवित्र लोगों के संगी स्वदेशी” के रूप में एक साथ लाती हैं (इफिसियों 2:19)। गतिविधियों के उद्देश्यों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

  • यीशु मसीह में विश्वास पैदा करना।

  • मनोरंजन प्रदान करना और एकता को बढ़ावा देना।

  • व्यक्तिगत विकास के अवसर प्रदान करना।

  • व्यक्तियों और परिवारों को मजबूत करना।

  • सदस्यों को उद्धार और उत्कर्ष के कार्य में भाग लेने में सहायता करना (देखें 1.2)।

20.2

गतिविधियों की योजना बनाना

किसी गतिविधि की योजना बनाने से पहले, मार्गदर्शक सदस्यों की आत्मिक और सांसारिक आवश्यकताओं पर विचार करते हैं। मार्गदर्शक यह तय करते समय आत्मा का मार्गदर्शन चाहते हैं कि किस प्रकार की गतिविधि उन जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।

20.2.1

गतिविधियों की योजना बनाने की जिम्मेदारी

स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर वार्ड गतिविधियों की योजना निम्नलिखित में से किसी भी तरीके से बनाई जा सकती है:

  • वार्ड परिषद योजना पर ध्यान दे सकती है।

  • वार्ड परिषद एक या अधिक गतिविधियों की योजना बनाने में सहायता के लिए विशेष संगठनों को नियुक्त कर सकती है।

  • जब आवश्यकता हो और जहां पर्याप्त सदस्य हों, धर्माध्यक्षता वार्ड गतिविधि समिति का संगठन कर सकती है।

वार्ड युवा गतिविधियों की योजना बनाने के बारे में जानकारी के लिए, देखें 10.2.1.3 और 11.2.1.3

20.2.2

सभी को भाग लेने के लिए आमंत्रित करना

जो लोग गतिविधियों की योजना बनाते हैं, उन्हें सभी को शामिल करना चाहिए, विशेष रूप से नए सदस्यों, कम सक्रिय सदस्यों, युवाओं, एकल वयस्कों, विकलांग लोगों और अन्य विश्वास के लोगों को।

गतिविधियों से मार्गदर्शक और सदस्यों पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ना चाहिए।

20.2.3

मापदंड

गिरजा गतिविधियां उत्थानशील होनी चाहिए और इस बात पर जोर देना चाहिए कि “प्रिय, या उत्तम लेख या प्रशंसनीय हो तो हम उसे पाने का प्रयत्न करते हैं” (विश्वास के अनुच्छेद 1:13)। गतिविधियों में ऐसी कोई भी बात शामिल नहीं होनी चाहिए जो गिरजा शिक्षाओं के प्रतिकूल हो।

20.2.6

गतिविधियों के लिए धनराशि

अधिकांश गतिविधियां साधारण होनी चाहिए और उनमें बहुत कम या कोई लागत नहीं होनी चाहिए। किसी भी खर्च को करने से पहले धर्माध्यक्षता या स्टेक अध्यक्ष्ता द्वारा अनुमति लेनी जरुरी है।

सदस्यों को आमतौर पर गतिविधियों में भाग लेने के लिए भुगतान नहीं करना चाहिए। धनराशि के लिए गतिविधियों पर नीतियों और दिशा-निर्देशों के लिए, देखें 20.6

20.4

युवा सम्मेलन

जिस वर्ष जनवरी में युवा 14 वर्ष के हो जाते हैं, उस वर्ष की शुरुआत में युवकों और युवतियों को युवा सम्मेलन में एक साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। युवा सम्मेलन आमतौर पर प्रत्येक वर्ष एक बार वार्ड या स्टेक स्तर पर आयोजित किए जाते हैं। इन्हें बहु-स्टेक या क्षेत्रीय स्तर पर भी आयोजित किया जा सकता है। ऐसे वर्ष में जिसे युवाओं को FSY सम्मेलन में भाग लेने के लिए नियत किया जाता है, उस वर्ष स्टेक और वार्डों को युवा सम्मेलन आयोजित नहीं करना चाहिए।

वार्ड युवा सम्मेलनों की योजना और संचालन वार्ड युवा परिषद द्वारा धर्माध्यक्षता के निर्देशन में किया जाता है (देखें 29.2.6)। धर्माध्यक्षता वार्ड युवा सम्मेलन की योजनाओं के लिए स्टेक अध्यक्षता की मंजूरी प्राप्त करती है।

जब मार्गदर्शक और युवा किसी युवा सम्मेलन की योजना बनाते हैं, तो उन्हें इस अध्याय की नीतियों और निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए:

  • गिरजे की वार्षिक युवा विषय को सम्मेलन विषय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • ऐसी गतिविधियों की योजना बनाएं जो विषय के अनुरूप हों।

  • सभी वक्ताओं और गतिविधियों के लिए धर्माध्यक्षता या स्टेक अध्यक्षता की मंजूरी प्राप्त करें।

  • हर समय पर्याप्त वयस्क निगरानी सुनिश्चित करें (देखें 20.7.1)।

20.5

गतिविधियों के चयन और योजना के लिए नीतियां और दिशा-निर्देश

20.5.1

व्यावसायिक या राजनीतिक गतिविधियां

किसी भी व्यावसायिक या राजनीतिक उद्देश्य के लिए आयोजित गतिविधियों की अनुमति नहीं है (देखें 35.5.2)।

20.5.2

नृत्य और संगीत

सभी नृत्यों में, पोशाक, सौंदर्य, प्रकाश व्यवस्था, नृत्य शैली, गीत और संगीत ऐसा वातावरण बनाएं जहां परमेश्वर की आत्मा महसूस हो सके।

20.5.3

सोमवार की रात

सदस्यों को सोमवार या अन्य समय पर पारिवारिक गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हर सोमवार को, शाम 6:00 बजे के बाद कोई भी गिरजा गतिविधियां, सभाएं या बपतिस्मा संबंधी सेवाएं आयोजित नहीं की जानी चाहिए।

20.5.5

रात्रिकालीन गतिविधियां

युवकों और युवतियों के संयुक्त समूहों के लिए गिरजा रात्रिकालीन गतिविधियों को धर्माध्यक्ष और स्टेक अध्यक्ष की बिना अनुमति के नहीं किया जा सकता है। पुरुष और महिला एकल सदस्यों की गतिविधियों के लिए भी यही नियम है।

गिरजा सभाघरों या परिसर में रात्रिकालीन गतिविधियों की स्वीकृत नहीं है।

20.5.8

सब्त-दिन का पालन

रविवार को कोई भी गिरजा शिविर, खेल आयोजन या मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाने चाहिए। न ही युवा समूहों और अन्य लोगों को रविवार को युवा सम्मेलन के लिए शिविरों में या वहां से यात्रा करनी चाहिए।

20.5.10

मंदिर की यात्राएं

मंदिर की यात्राएं नियत मंदिर जिले के भीतर वार्ड या स्टेक स्तर पर आयोजित की जाती हैं।

20.6

गतिविधियों के लिए धनराशि की नीतियां और दिशा-निर्देश

20.6.1

वार्ड या स्टेक बजट धनराशि से भुगतान की गई गतिविधियां

वार्ड या स्टेक बजट धनराशि का उपयोग 20.6.2 में सूचीबद्ध संभावित खास गतिविधियों के भुगतान के लिए किया जाना चाहिए।

20.6.2

युवा शिविरों के लिए धनराशि

यदि वार्ड या स्टेक बजट में नीचे सूचीबद्ध गतिविधियों के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है, तो मार्गदर्शक प्रतिभागियों से उनमें से कुछ या सभी के लिए भुगतान करने के लिए कह सकते हैं:

  • एक वार्षिक विस्तारित हारूनी पौरोहित्य शिविर या इस प्रकार की गतिविधि।

  • एक वार्षिक विस्तारित युवतियों का शिविर या इस प्रकार की गतिविधि।

  • 8 से 11 वर्ष की आयु के प्राथमिक बच्चों के लिए एक वार्षिक दिवस शिविर या इसी तरह की गतिविधि।

वार्षिक शिविर के लिए खर्च या यात्रा अत्यधिक नहीं होनी चाहिए। व्यक्तिगत धन की कमी के कारण किसी सदस्य को भाग लेने से नहीं रोकना चाहिए।

20.6.3

एफएसवाय सम्मेलनों के लिए धनराशि

युवाओं को युवाओं की शक्ति के लिए (FSY) सम्मेलनों में भाग लेने के लिए शुल्क का योगदान करने के लिए कहा जा सकता है। यदि लागत किसी युवा को भाग लेने से रोकती है, तो धर्माध्यक्ष इस शुल्क का पूरा या आंशिक भुगतान करने के लिए वार्ड बजट निधि का उपयोग कर सकते है। देखें FSY.ChurchofJesusChrist.org

20.6.5

धनराशि जुटाने के कार्यक्रम

स्टेक और वार्ड गतिविधियों के लिए खर्च का भुगतान आमतौर पर बजट निधि से किया जाता है। हालांकि, स्टेक अध्यक्ष या धर्माध्यक्ष प्रत्येक वर्ष केवल निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए किसी धन जुटाने के कार्यक्रम को अधिकृत कर सकता है:

  • 20.6.2 में सूचीबद्ध गतिविधियों के भुगतान में सहायता के लिए।

  • इकाई को वार्षिक शिविरों के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने में मदद करना।

20.7

गतिविधियों के लिए सुरक्षा नीतियां और दिशा-निर्देश

20.7.1

वयस्क निगरानी

बच्चों और युवाओं की सभी गिरजा गतिविधियों में कम से कम दो वयस्कों को उपस्थित होने चाहिए। समूह के आकार, गतिविधि के लिए आवश्यक कौशल या अन्य कारणों के आधार पर अतिरिक्त वयस्कों की आवश्यकता हो सकती है। माता-पिता को मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

बच्चों और युवाओं के साथ काम करने वाले सभी लोगों को बच्चों और युवा सुरक्षा प्रशिक्षण पूरा करना होगा। देखें ProtectingChildren.ChurchofJesusChrist.org

20.7.2

युवा गतिविधियों में भाग लेने के लिए आयु की आवश्यकताएं

अपने माता-पिता की मंजूरी के साथ, युवा 12 साल के होने पर जनवरी से शुरू होने वाले रात्रि शिविर में भाग ले सकते हैं। वे 14 वर्ष के होने पर जनवरी से शुरू होने वाले नृत्यों, युवा सम्मेलनों और एफएसवाई सम्मेलनों में भाग ले सकते हैं।

20.7.4

माता-पिता की अनुमति

बच्चे और युवा अपने माता-पिता या अभिभावकों की अनुमति के बिना गिरजे की किसी गतिविधि में भाग नहीं ले सकते हैं। गिरजा गतिविधियों के लिए जिसमें रात भर रुकना, लंबी यात्रा या सामान्य से अधिक जोखिम शामिल हैं, लिखित सहमति आवश्यक है।

माता-पिता और अभिभावक Permission and Medical Release form पर हस्ताक्षर करके यह सहमति देते हैं।

20.7.5

दुर्व्यवहार की सूचनाएं

गिरजा गतिविधि के दौरान होने वाले किसी भी दुर्व्यवहार की सूचना नागरिक अधिकारियों को दी जानी चाहिए। धर्माध्यक्ष से तुरंत संपर्क किया जाना चाहिए। सदस्यों के लिए निर्देश 38.6.2.7 में हैं। धर्माध्यक्ष के लिए निर्देश 38.6.2.1 में हैं।

20.7.6

सुरक्षा सावधानियां, दुर्घटना प्रतिक्रिया, और दुर्घटना की सूचना

20.7.6.1

सुरक्षा सावधानियां

मार्गदर्शक और प्रतिभागी चोट या बीमारी का न्यूनतम जोखिम सुनिश्चित करने के लिए गतिविधियों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करते हैं। गतिविधियों में संपत्ति को नुकसान का न्यूनतम जोखिम भी शामिल होना चाहिए। गतिविधियों के दौरान, मार्गदर्शक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

20.7.6.2

दुर्घटना प्रतिक्रिया

यदि गिरजा संपत्ति में या गिरजा गतिविधि के दौरान कोई दुर्घटना होती या चोट लगती है, तो मार्गदर्शक निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं, जैसा लागू हो:

  • प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना। यदि किसी व्यक्ति को अतिरिक्त चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है, तो आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से संपर्क करना। माता-पिता, अभिभावक, या अन्य निकट संबंधी और धर्माध्यक्ष या स्टेक अध्यक्ष से भी संपर्क करना।

  • यदि कोई लापता हो जाता है या मर जाता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करना।

  • भावनात्मक समर्थन प्रदान करना।

  • कानूनी कार्रवाई को प्रोत्साहित या हतोत्साहित नहीं करना। गिरजे की ओर से कोई वादा नहीं करना।

  • गवाहों के नाम, उनकी संपर्क जानकारी, जो कुछ हुआ उसका विवरण और तस्वीरें इकट्ठा करना और रखना।

  • दुर्घटना होने पर सूचना (देखें 20.7.6.3)।

20.7.6.3

दुर्घटना की सूचना

निम्नलिखित स्थितियों की सूचना ऑनलाइन दी जानी चाहिए incidents.ChurchofJesusChrist.org

  • गिरजा संपत्ति में या गिरजा गतिविधि के दौरान कोई दुर्घटना होती या चोट लगती है।

  • कोई व्यक्ति जो गिरजा गतिविधि में भाग ले रहा था, लापता हो गया है।

  • गिरजा गतिविधि के दौरान निजी, सार्वजनिक या गिरजा संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है।

  • कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई है या प्रत्याशित है।

यदि किसी घटना के परिणामस्वरूप कोई गंभीर चोटग्रस्त, मृत्यु, या लापता हो जाता है, तो स्टेक अध्यक्ष, धर्माध्यक्ष, या उसके द्वारा नामित सदस्य तुरंत क्षेत्रीय कार्यालय को सूचित करता है।

20.7.6.4

बीमा और प्रश्न

यदि किसी गिरजा कार्यक्रम के दौरान किसी को चोट लगती है, तो मार्गदर्शक यह निर्धारित करते हैं कि Church Activity Medical Assistance (गिरजा गतिविधि चिकित्सा सहायता) योजना लागू होती है या नहीं।

कुछ मामलों में, स्टेक अध्यक्ष या धर्माध्यक्ष के पास सुरक्षा मुद्दों या गिरजा के खिलाफ दावों के बारे में प्रश्न हो सकते हैं। स्टेक अध्यक्ष (या उसके निर्देशन में धर्माध्यक्ष) ऐसे प्रश्नों को जोखिम प्रबंधन विभाग या क्षेत्रीय कार्यालय को भेजता है।

20.7.7

यात्रा

गिरजा गतिविधियों के लिए यात्रा धर्माध्यक्ष या स्टेक अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित होनी चाहिए। इस यात्रा से सदस्यों पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ना चाहिए। गतिविधियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा को प्रोत्साहित नहीं किया जाता है।

जब संभव हो, गिरजा समूहों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए व्यावसायिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। इसे बीमा द्वारा लाइसेंस प्राप्त और संरक्षित होना चाहिए।

जब गिरजा समूह निजी यात्री वाहनों में यात्रा करते हैं, तो प्रत्येक वाहन सुरक्षित परिचालन स्थिति में होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। प्रत्येक ड्राइवर को लाइसेंस प्राप्त, जिम्मेदार वयस्क होना चाहिए।

Chaapo