पुराना नियम 2022
31 जनवरी –6 फरवरी। उत्पत्ति 6–11; मूसा 8: “प्रभु के अनुग्रह की दृष्टि नूह पर बनी रही”


“31 जनवरी –6 फरवरी। उत्पत्ति 6–11; मूसा 8: “प्रभु के अनुग्रह की दृष्टि नूह पर बनी रही,’” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिएः पुराना नियम 2022 (2021)

“31 जनवरी –6 फरवरी। उत्पत्ति 6–11; मूसा 8,” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिएः 2022

Image
नूह, उसका परिवार, जानवर, जहाज, और इन्द्रधनुष

नूह जहाज को छोड़ता हुआ, साम लॉलोर द्वारा

31 जनवरी –6 फरवरी

उत्पत्ति 6–11; मूसा 8

“प्रभु के अनुग्रह की दृष्टि नूह पर बनी रही”

धर्मशास्त्रों की कहानियां हमें अक्सर कई आत्मिक सबक सिखा सकती हैं। जब आप जल-प्रलय और बाबुल की मीनार के बारे में पढ़ते हैं, तो इस विषय में प्रेरणा की खोज करें कि ये वर्णन आप पर कैसे लागू होते हैं।

अपने विचार लिखें

बाइबल के पाठकों की पीढ़ियों ने नूह और जल-प्रलय की कहानी से प्रेरणा प्राप्त की है। लेकिन हम जो अंतिम दिनों में रहते हैं, उनके पास इस पर ध्यान देने का विशेष कारण है। जब यीशु मसीह ने सिखाया कि हमें उसके द्वितीय आगमन के लिए कैसे प्रतिक्षा करनी चाहिए, उसने कहा था, “जैसे यह नूह के समय में था, वैसा ही मानव पुत्र का आना भी होगा” (Joseph Smith—Matthew 1:41)। इसके अतिरिक्त, वाक्यांश जोकि नूह के समय का वर्णन करता है, जैसे “भ्रष्ट” और “हिंसा से भर” चुकी है, इस वर्णन की तुलना हमारे समय से सरलता से की जा सकती है (उत्पत्ति 6:12–13; मूसा 8:28)। परमेश्वर के बच्चों के बीच भ्रम और विभाजन के बाद गर्व के इसके विवरण से, बाबुल की मीनार की कहानी भी हमारे समय के समान लगती है।

ये प्राचीन वर्णन मात्र इसलिए महत्वपूर्ण नहीं हैं कि वे हमें दिखाते हैं कि दुष्टता संपूर्ण इतिहास में स्वयं को दोहराती है। ये इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण हैं कि वे हमें सिखाते हैं कि इसके बारे में क्या किया जाना चाहिए। अपने आस-पास दुष्टता होते हुए भी “नूह ने प्रभु की आंखों में अनुग्रह प्राप्त किया” था(मूसा 8:27) और यारद और उसके भाई के परिवारों ने प्रभु की ओर मुड़े थे और बाबुल में दुष्टता से दूर ले जाए गए थे (देखें ईथर 1:33–43)। यदि हम सोचते हैं कि कैसे स्वयं को और हमारे परिवारों को भ्रष्टाचार और हिंसा के हमारे समय के दौरान सुरक्षित रखें, तो इन अध्यायों की परिचित कहानियों में हमारे सिखाने के लिए बहुत कुछ है।

Image
व्यक्तिगत अध्ययन आइकन

व्यक्तिगत धर्मशास्त्र अध्ययन के लिए विचार

उत्पत्ति 6; मूसा 8

प्रभु के भविष्यवक्ता की आज्ञा का पालन करने से आत्मिक सुरक्षा मिलती है।

पुन:स्थापित सुसमाचार के कारण हम पुराने नियम में नूह के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। उत्पत्ति 6 का जोसफ स्मिथ अनुवाद जोकि मूसा 8 में मिलता है, बताता है कि नूह परमेश्वर के महान भविष्यवक्ताओं में से एक था। उसे यीशु मसीह के सुसमाचार का प्रचार करने के लिए नियुक्त किया और भेजा गया था, वह परमेश्वर के साथ चलता और बात करता था, और उसे जल-प्रलय के बाद पृथ्वी पर परमेश्वर के बच्चों को फिर से स्थापित करने के लिए चुना गया था (Teachings of Presidents of the Church: Joseph Smith [2007], 104, 201भी देखें)। नूह के अनुभवों से भविष्यवक्ताओं के विषय में आप क्या सीखते हैं?

जब आप नूह के समय के बारे में पढ़ते हैं, तो आप हमारे समय की समानताओं पर ध्यान दे सकते हैं। उदाहरण के लिए:

यीशु मसीह के सुसमाचार के विषय में आज भविष्यवक्ता क्या सिखा रहे हैं जो आपको आज के संसार में सुरक्षित रख सकते हैं? जब आप नूह के अनुभवों के बारे में पढ़ते हैं, तो आज परमेश्वर के भविष्यवक्ताओं का आज्ञा पालन करने के लिए क्या बात आपको प्रेरणा देती है?

मुसायाह 13:33; सिद्धांत और अनुबंध 21:4-7 भी देखें।

उत्पत्ति 9:8–17

चिन्ह या प्रतीक हमें प्रभु के साथ हमारे अनुबंधों को याद करने में मदद करते हैं।

सुसमाचार अनुबंधों का प्रतिनिधित्व संकेत, प्रतीक या “चिन्ह” द्वारा किया जा सकता है (उत्पत्ति 9:12)। उदाहरण के लिए, इस बारे में सोचें कि प्रभुभोज की रोटी और पानी या बपतिस्मे का पानी आपके अनुबंधों से संबंधित पवित्र सच्चाइयों को कैसे आपके मन में लाता है। उत्पत्ति 9:8–17 के अनुसार, एक इंद्रधनुष आपके मन में क्या ला सकता है? Joseph Smith Translation, उत्पत्ति 9:21–25 (in the Bible appendix) आपकी समझ में क्या अतिरिक्त समझ जोड़ता है? प्रभु क्यों चाहता है कि आप उसे और आपके द्वारा बनाए गए अनुबंधों को याद रखें?

Gerrit W. Gong, “Always Remember Him,” Liahona, May 2016, 108–11 भी देखें।

उत्पत्ति 11:1–9

स्वर्ग तक पहुंचने का एकमात्र तरीका यीशु मसीह का अनुसरण करना है।

प्राचीन बाबुल, या बाबेल को, लंबे समय से दुष्टता और संसारिकता के प्रतीक के रूप में उपयोग किया गया है (देखें प्रकाशितवाक्य 18:1–10; सिद्धांत और अनुबंध 133:14)। जब आप उत्पत्ति 11:1–9 का अध्ययन करते हैं, तो भविष्यवक्ता मॉरमन द्वारा दिए गए ज्ञान पर मनन करें, जिसने लिखा था कि यह शैतान ही था “जिसने लोगों के हृदयों में एक ऊंची मीनार बनाने की बात डाली ताकि वे स्वर्ग जा सकें” (हिलामन 6:28; पद 26–27 भी देखें)। बाबुल की मीनार की कहानी में आपके लिए क्या चेतावनियां हैं?

भजन सहिंता 127:1 भी देखें।

Image
बाबुल की मीनार

बाबुल की मीनार का चित्र, डेविड ग्रीन द्वारा

Image
पारिवारिक अध्ययन आइकन

पारिवारिक धर्मशास्त्र अध्ययन और घरेलू संध्या के लिए विचार

उत्पत्ति 6–8आप नूह के जहाज की कहानी का उपयोग कैसे कर सकते हैं ताकि आप अपने परिवार को सिखा सकें कि भविष्यवक्ता का अनुसरण करने से हम आत्मिक रूप से सुरक्षित कैसे रह सकते हैं? (देखें “Noah and His Family,” में Old Testament Stories)। आप अपने परिवार के साथ मिलकर कागज या गत्ते से एक खिलौने का जहाज बना सकते हैं। उत्पत्ति 6–7 पढ़ते हैं, तो आप जहाज द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा की तुलना उस सुरक्षा से कर सकते हैं जो हमें भविष्यवक्ता का अनुसरण करने में मिलती है। आप भविष्यवक्ता से हाल ही में मिली सलाह पर चर्चा कर सकते हैं और उसकी सलाह के शब्दों को अपने जहाज पर लिख सकते हैं।

परमेश्वर ने हमें और क्या दिया है जिसकी तुलना नूह के परिवार को बचाने वाले जहाज से की जा सकती है? ये साधन कुछ उत्तर बताते हैं, हालांकि बहुत से अन्य उत्तर हैं: 2 नफी 9:7–13; सिद्धांत और अनुबंध 115:5–6; और अध्यक्ष रसल एम. नेलसन“ Becoming Exemplary Latter-day Saints” का संदेश (Liahona, नव. 2018, 113–14)।

मूसा 8:17इसका क्या अर्थ है कि प्रभु की आत्मा हमारे लिए “प्रयास करती” है (देखें 1 नफी 7:14; सिद्धांत और अनुबंध 1:33)। हमने कब महसूस किया है कि आत्मा हमारे लिए प्रयास करती है?

उत्पत्ति 9:8–17छोटे बच्चों को इंद्रधनुष बनाने या रंग भरने में आनंद मिल सकता है, जबकि आप बता सकते हैं कि यह किस बात को दर्शाता है (Joseph Smith Translation, Genesis 9:21–25 [in the Bible appendix] भी देखें)। आप उन बातों पर भी चर्चा कर सकते हैं जो हमें हमारे अनुबंधों को याद करने में सहायता करती हैं, जैसे कि प्रभुभोज, जो हमें यीशु मसीह की आज्ञा पालन करने के लिए हमारे बपतिस्मे के अनुबंध को याद करने में मदद करता है (देखें सिद्धांत और अनुबंध 20:75–79)।

उत्पत्ति 11:1–9ईथर 1:33–43 को पढ़ना सहायक हो सकता है जब आपका परिवार उत्पत्ति 11 का अध्ययन करता और बाबुल की मीनार के बारे में सीखता है। हम यारद और उसके भाई के परिवारों से क्या सीखते हैं जो संसार में दुष्टता के होते हुए भी हमारे परिवार को आत्मिक सुरक्षा पाने में मदद कर सकते हैं? नूह और उसके परिवार से हम क्या अतिरिक्त सबक सीखते हैं जब उन्हें भी इसी प्रकार की चुनौती का सामना करना पड़ा था? (देखें मूसा 8:13, 16–30)।

बच्चों को सिखाने हेतु अधिक विचारों के लिये, आओ, मेरा अनुसरण करो—प्राथमिक के लिए में इस सप्ताह की रूपरेखा देखें ।

प्रस्तावित गीत: “Follow the Prophet,” Children’s Songbook, 110–11 (verse 3)।

व्यक्तिगत अध्ययन में सुधार करना

अपने दृष्टिकोणों को साझा करें | जब आप धर्मशास्त्रों से जो सीखते हैं, उसे साझा करते हैं, तो आप न केवल दूसरों को आशीष देते हैं बल्कि अपनी समझ को भी मजबूत करते हैं। आप अपने परिवार, मित्रों या वार्ड के सदस्यों के साथ धर्मशास्त्रों से साझा करने के लिए क्या प्रेरणा महसूस करते हैं?

Image
नूह का जहाज

नूह के जहाज का चित्र, एडम क्लिंट डे द्वारा

Chaapo