सिद्धांत और अनुबंध 2021
29 नवंबर–5 दिसंबर। सिद्धांत और अनुबंध 137–138: “मृतकों की मुक्ति का दिव्यदर्शन”


“29 नवंबर–5 दिसंबर। सिद्धांत और अनुबंध 137–138: ‘मृतकों की मुक्ति का दिव्यदर्शन’” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिएः सिद्धांत और अनुबंध 2021 (2020)

“29 नवंबर–5 दिसंबर। सिद्धांत और अनुबंध 137–138,” आओ, मेरा अनुसरण करो—व्यक्तियों और परिवारों के लिए: 2021

Image
आत्मिक संसार में लोग

जोसफ अपने पिता, मां और भाई को सिलेस्टियल राज्य में देखता है। सिलेस्टियल राज्य का जोसफ स्मिथ का दिव्यदर्शन, रॉबर्ट टी. बैरेट द्वारा

29 नवंबर–5 दिसंबर

सिद्धांत और अनुबंध 137–138

“मृतकों की मुक्ति का दिव्यदर्शन”

अध्यक्ष एम. रसल ब्लार्ड सिखाया था: “मैं आपको अच्छी तरह से और सोच समझकर पढ़ने के लिए आमंत्रित करता हूं [सिद्धांत और अनुबंध 138]। जब आप ऐसा करते हैं, तो प्रभु आपको परमेश्वर के प्यार और उसके बच्चों के लिए उसकी उद्धार और सुख की योजना को अच्छी तरह से समझने और प्रशंसा करने के लिए आशीष दे सकता है” (“The Vision of the Redemption of the Dead,” Ensign या Liahona, नवं. 2018, 73)।

अपने विचार लिखें

सिद्धांत और अनुबंध 137 और 138 में लिखे प्रकटीकरणों में 80 वर्षों और 1500 मील का अंतर है। खंड 137 को भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ द्वारा 1836 में अपूर्ण कर्टलैंड मंदिर में प्राप्त किया गया था, और खंड 138 को जोसफ एफ. स्मिथ, गिरजे के छठे अध्यक्ष द्वारा, 1918 में सॉल्ट लेक मंदिर में प्राप्त किया गया था। लेकिन सैद्धांतिक रूप से, ये दोनों दिव्यदर्शन समानांतर हैं। वे दोनों आने वाले जीवन में परमेश्वर के बच्चों की नियति के बारे में सवालों के जवाब थे। और दोनों अर्थ को अधिक गहराई से समझाते हैं जब हम उन भविष्यवक्ताओं के जीवन के अनुभवों पर विचार करते हैं जिन्होंने इन्हें प्राप्त किया था।

जोसफ स्मिथ के दिव्यदर्शन ने उसे उसके प्यारे भाई एल्विन की अनंत नियति को समझने में मदद की थी, जो बपतिस्मा लेने के अधिकार को पुन:स्थापित करने से छह साल पहले मर गया था। एल्विन के अनंत उद्धार के बारे में प्रश्न तब से जोसफ के मन थे। जोसफ एफ. स्मिथ के दिव्यदर्शन ने आत्मिक दुनिया के बारे में महिमापूर्ण सच्चाइयों को प्रकट किया था— निश्चित रूप से एक ऐसे व्यक्ति के लिए दिलासा पूर्ण प्रकटीकरण था जो परिवार के बहुत से करीबी सदस्यों की मृत्यु से दुखी था। जोसफ एफ. स्मिथ ने 5 वर्ष की आयु में, अपने पिता हाइरम स्मिथ और अपनी मां मैरी फील्डिंग स्मिथ को, 13 वर्ष की आयु में खो दिया था। 1918 में अपने दिव्यदर्शन के समय तक उनके 13 बच्चों को निधन हो चुका था।

मृत्यु के बाद जीवन को लेकर लोगों के कई प्रश्नों के उत्तर इन प्रकटीकरणों में दिए गए हैं। खंड 137 ऐसे प्रश्नों पर कुछ प्रारंभिक प्रकाश डालता है, और खंड 138 इन्हें और भी अधिक स्पष्ट करता है। वे, दोनों मिलकर, “पिता और पुत्र द्वारा प्रकट किए गए महान और शानदार प्रेम” की गवाही देते हैं। (सिद्धांत और अनुबंध 138:3)।

Image
व्यक्तिगत अध्ययन आइकन

व्यक्तिगत धर्मशास्त्र अध्ययन के लिये विचार

सिद्धांत और अनुबंध 137

प्रत्येक आत्मा को सिलेस्टियल महिमा चुनने का अवसर मिलेगा।

1836 में ईसाइयों के बीच आम समझ यह थी कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु बिना बपतिस्मा लिए हो जाती है—जैसा कि जोसफ स्मिथ के भाई एल्विन के साथ हुआ था—वह व्यक्ति स्वर्ग नहीं जा सकता था। फिर भी जोसफ ने दिव्यदर्शन में एल्विन को सिलेस्टियल राज्य में देखा था। जब आप खंड 137 पढ़ते हो, तो मनन करें कि आप स्वर्गीय पिता, उद्धार की उसकी योजना और सिलेस्टियल राज्य के बारे में क्या सीखते हैं।

संत 1:232–35 भी देखें।

सिद्धांत और अनुबंध 138:1–11, 25–30

धर्मशास्त्रों को पढ़ना और विचार करना मुझे प्रकटीकरण प्राप्त करने के लिए तैयार करता है।

कभी-कभी प्रकटीकरण तब भी मिलता है, भले ही हम इसकी खोज नहीं करते। लेकिन बहुत बार, यह इसलिए मिलता है क्योंकि हम परिश्रम से इसकी खोज करते और तैयार होते हैं। जब आप सिद्धांत और अनुबंध 138:1–11, 25–30 पढ़ते हैं, तो ध्यान दें कि अध्यक्ष जोसफ एफ. स्मिथ उद्धारकर्ता के मुक्तिदायक मिशन को बेहतर तरीके से समझने के लिए क्या कर रहे थे जब “[उनकी] आंखें खुल गई, और [उनके] ज्ञान में वृद्धि हुई” थी। फिर विचार करें कि आप कैसे अध्यक्ष स्मिथ के उदाहरण का अनुसरण कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अपने धर्मशास्त्रों अध्ययन में आप क्या बदलाव कर सकते हैं ताकि आप “धर्मशास्त्रों पर” और “[उद्धारकर्ता के] महान प्रायश्चित बलिदान पर” अधिक मनन कर सकें? (पद 1–2)।

The Vision of the Redemption of the Dead” (Ensign या Liahona, नवं. 2018, 71–74), में अपने संदेश में अध्यक्ष एम. रसल ब्लार्ड ने अन्य तरीकों का सुझाव दिया था जिसमें अध्यक्ष स्मिथ इस प्रकटीकरण को प्राप्त करने के लिए तैयार थे। विचार करें कि आप भविष्य में होने वाले अनुभवों के लिए कैसे तैयार हुए हैं या होंगे।

Image
जोसफ एफ. स्मिथ का चित्र

जोसफ एफ. स्मिथ,अल्बर्ट ई. साल्जब्रेनर द्वारा

सिद्धांत और अनुबंध 138:25–60

उद्धार का कार्य परदे के दोनों ओर हो रहा है।

अध्यक्ष रसल एम. नेलसन ने सिखाया था, “दुनिया के लिए हमारा संदेश सरल और ईमानदार है: हम परदे के दोनों ओर परमेश्वर के सभी बच्चों को अपने उद्धारकर्ता के निकट आने, पवित्र मंदिर का आशीष प्राप्त करने, स्थाई खुशी, और अनन्त जीवन के लिए योग्य होने का निमंत्रण देते हैं” (“Let Us All Press On,” Ensign या Liahona, मई 2018, 118–19)। जब आप सिद्धांत और अनुबंध 138:25–60 पढ़ते हैं, तो इस कथन पर मनन करें। आप इन प्रश्नों पर भी विचार कर सकते हैं:

  • आत्मिक संसार में उद्धार के कार्य को कैसे पूरा किया जा रहा है, इस बारे में आप इन पदों से क्या सीखते हैं? आपके लिए यह जानना क्यों जरूरी है कि यह काम हो रहा है? ये पद उद्धारकर्ता के प्रायश्चित में आपके विश्वास को कैसे मजबूत करते हैं?

  • ये पद उन लोगों के बारे में क्या सिखाते हैं जो आत्मिक संसार में उद्धार के कार्य में भाग ले रहे हैं? यह समझना क्यों जरूरी है कि परदे के दोनों ओर उद्धार का कार्य किया जा रहा है?

डालिन एच. ओक्स “Trust in the Lord,” Ensign या Liahona, नवं. 2019, 26–29; “Susa Young Gates and the Vision of the Redemption of the Dead,” Revelations in Context, 315–22 भी देखें।

Image
पारिवारिक अध्ययन आइकन

पारिवारिक धर्मशास्त्र अध्ययन और पारिवारिक घरेलू संध्या के लिए विचार

सिद्धांत और अनुबंध 137:1–5अपने परिवार को चित्र बनाने के लिए आमंत्रित करें कि उन्हें क्या लगता है कि इन पदों के आधार पर सिलेस्टियल राज्य किस प्रकार का हो सकता है। आप इन पदों में क्या पाते हैं जो आपको वहां रहने के लिए प्रतीक्षा करने में मदद करता है? स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह के साथ सिलेस्टियल राज्य में रहने के लिए तैयार होने के लिए अभी हम क्या कर रहे हैं?

सिद्धांत और अनुबंध 137:5–10सिलेस्टियल राज्य में एक साथ अपने परिवार के कई सदस्यों को देखने का जोसफ स्मिथ के लिए क्या अर्थ रहा होगा इस बारे में जानने के लिए, आपका परिवार (ChurchofJesusChrist.org) पर “Ministry of Joseph Smith: Temples” वीडियो देख सकता है। हो सकता आप किसी व्यक्ति के बारे में चर्चा करना चाहें जिसकी मृत्यु बिना बपतिस्मा लिए हुई थी। सिद्धांत और अनुबंध 137:5–10 हमें उस व्यक्ति के बारे में क्या सीखाता है?

सिद्धांत और अनुबंध 138:12–24सिद्धांत और अनुबंध 138:12–24 हमें उन लोगों के बारे में क्या सीखाता है जिनसे उद्धारकर्ता ने आत्मिक संसार में भेंट की थी। उन्हें कौन से आशीषें प्राप्त हुई थी? हमें उनके उदाहरण से क्या सीखते हैं?

सिद्धांत और अनुबंध 138:38–55इन पद उन लोगों का वर्णन करते और उनके बारे में संक्षिप्त विवरण देते हैं जिन्हें अध्यक्ष जोसफ एफ. स्मिथ आत्मिक संसार में देखा था। शायद आपका परिवार अपने पूर्वजों जो आत्मिक संसार में हैं, उनके जीवन के विवरण सहित उनकी एक सूची बना सकता है।

बच्चों को सिखाने हेतु अधिक विचारों के लिये, आओ, मेरा अनुसरण करो—प्राथमिक के लिए में इस सप्ताह की रूपरेखा देखें।

प्रस्तावित गीत: “Search, Ponder, and Pray,” Children’s Songbook,109।

हमारी शिक्षा में सुधार करना

धर्मशास्त्रों पर मनन करना अध्यक्ष डेविड ओ. मैके ने चिंतन को “सबसे पवित्र दरवाजों में एक कहा था … जिसके माध्यम से हम प्रभु की उपस्थिति में जाते हैं” (Teachings of Presidents of the Church: David O. McKay [2003], 32)।

Image
यीशु मसीह आत्मिक संसार में

यीशु मसीह आत्मिक संसार में सुसमाचार का प्रचार करने के लिए धर्मी आत्माओं अधिकार दिया था। कार्यभार सौंपा, हेरोल्ड आई. हॉपकिंसन द्वारा

Chaapo