अध्यात्मिक विद्यालय और संस्थान
उद्धारकर्ता की तरह सिखाने का उद्देश्य


उद्धारकर्ता की तरह सिखाने का उद्देश्य,” उद्धारकर्ता की तरह सिखाना: उन सभी के लिए जो घर और गिरजे में सिखाते हैं (2022)

उद्धारकर्ता की तरह सिखाने का उद्देश्य,” उद्धारकर्ता की तरह सिखाना

उद्धारकर्ता की तरह सिखाने का उद्देश्य

इस साधन में वर्णन किए गए नियम उद्धारकर्ता की तरह सिखाने वाले प्रत्येक सुसमाचार शिक्षक की मदद कर सकते हैं। इसमें माता-पिता, सेवकाई करने वाले भाई और बहनें, आध्यात्मिक विद्यालय और संस्थान के शिक्षकों के साथ-साथ ऐसा कोई भी व्यक्ति शामिल है जिसे गिरजे में नियुक्ति के कारण सिखाने का अवसर मिलता है।

आप इस साधन का स्वयं अध्ययन कर सकते हैं या बेहतर शिक्षक बनने के बारे में दूसरों के साथ चर्चा करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, इस साधन का उपयोग घरेलु संध्याओं, अध्यक्षता सभाओं, वार्ड या स्टेक परिषद की सभाओं, आध्यात्मिक विद्यालयों और संस्थान की सेवारत सभाओं के साथ-साथ शिक्षक परिषद की सभाओं में किया जा सकता है। (“मार्गदर्शकों के लिए—शिक्षकों को सफल होने में मदद करना” देखें)।

यह साधन कैसे व्यवस्थित किया गया है

जब भी हम उसके सुसमाचार के नियमों की सिखाते हैं, तो भाग 1 यीशु मसीह पर ध्यान केंद्रित करने के महत्व पर जोर देता है। यह खंड बताता है कि हम क्या सिखाते हैं।

भाग 2 मसीह समान सिखाने के नियम पर जोर देता है। यह खंड बताता है कि हम कैसे सिखाते हैं।

भाग 3 में व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं ताकि शिक्षकों को मसीह समान सिखाने के नियमों को लागू करने में मदद मिल सके।

मसीह समान सिखाने का संक्षिप्त विवरण

निम्न चार्ट इस साधन में सिखाए गए नियमों का एक संक्षिप्त विवरण प्रदान करते हैं।

Image
नमूना पाठ-योजना की रूपरेखा

Chaapo