Scripture Stories
दानिय्येल और शेरों की मांद


“दानिय्येल और शेरों की मांद,” पुराने नियम की कहानियां (2022)

“दानिय्येल और शेरों की मांद,” पुराने नियम की कहानियां

दानिय्येल 6

दानिय्येल और शेरों की मांद

एक आदमी का प्रार्थना करने का साहस

Image
दानिय्येल राजा से बात कर रहा है

दारा, बाबुल का राजा बन गया था। वह दानिय्येल से प्रेम करता था और उसे पूरे राज्य का मार्गदर्शक बनाना चाहता था। राजा के कुछ सलाहकार ईष्यालु थे।

दानिय्येल 6:1–4

Image
सलाहकार योजना बना रहे हैं

सलाहकार जानते थे कि दानिय्येल परमेश्वर की प्रार्थना करता है, इसलिए उन्होंने राजा को नई व्यवस्था बनाने की चाल में फंसाया। जो कोई परमेश्वर की प्रार्थना करेगा, उसे शेरों की मांद में फेंक दिया जाएगा।

दानिय्येल 6:5-9

Image
दानिय्येल प्रार्थना कर रहा है

फिर भी दानिय्येल ने परमेश्वर की प्रार्थना करना चुना। राजा के सलाहकारों ने देखा कि दानिय्येल प्रार्थना कर रहा है और राजा से कहा कि दानिय्येल, व्यवस्था को भंग कर रहा है। राजा को एहसास हुआ कि सलाहकारों ने उसे चाल में फंसाया था। उसने दानिय्येल को बचाने का तरीका खोजने की कोशिश की, लेकिन राजा को अपनी स्वयं की व्यवस्था का पालन करना पड़ा था।

दानिय्येल 6:10–15

Image
शेरों की मांद में दानिय्येल

दानिय्येल को शेरों की मांद में डाल दिया गया था। राजा भूखा-प्यासा रहकर पूरी रात जागता रहा, ताकि दानिय्येल बच जाए।

दानिय्येल 6:16–18

Image
राजा शेरों की मांद में दानिय्येल को देख रहा है

अगली सुबह राजा शेरों की मांद में गया। उसने यह देखने के लिए कि क्या दानिय्येल अभी भी जीवित था, उसे पुकारा। दानिय्येल ने जवाब दिया! उसने राजा से कहा कि परमेश्वर ने शेरों का मुंह बंद करने के लिए स्वर्गदूत भेजा था। शेरों ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया।

दानिय्येल 6:19–23

Image
राजा दानिय्येल को गले लगा रहा है

राजा को बहुत खुशी हुई कि दानिय्येल सुरक्षित था। उसने उन सलाहकारों को दंड दिया, जिन्होंने उसे चाल में फंसाया था और उसने वह व्यवस्था खत्म कर दी। उसने अपने राज्य में परमेश्वर की शक्ति और कृपा के बारे में शिक्षा दी थी।

दानिय्येल 6:23–27

Chaapo