Scripture Stories
निर्जन प्रदेश में महिलाएं


“निर्जन प्रदेश में महिलाएं,” मॉरमन की पुस्तक की कहानियां (2023)

1 नफी 16–17

निर्जन प्रदेश में महिलाएं

प्रभु के साथ चलना

Image
महिलाएं काम कर रही हैं

इश्माएल की बेटियों ने अपने परिवार के साथ निर्जन प्रदेश में यात्रा की। यात्रा कठिन थी। कुछ समय बाद, उन्होंने लेही और सरायाह के बेटों से विवाह किया।

1 नफी 16:7; 17:1

Image
इश्माएल की कब्र के पास दुखी बेटियां

एक दिन, इश्माएल की मृत्यु हो गई। उसकी बेटियां बहुत दुखी हुई। उन्हें अपने पिता की याद आ रही थी। बेटियों को चिंता थी कि वे और उनका परिवार भी निर्जन प्रदेश में मर जाएगे। वे लेही और नफी से परेशान थे, और वे यरुशलेम वापस अपने घर जाना चाहते थे।

1 नफी 16:34–36

Image
बहनें एक-दूसरे को सांत्वना दे रही हैं

प्रभु की वाणी ने इश्माएल की बेटियों और उनके परिवारों से बात की। उन्होंने पश्चाताप किया और प्रभु ने उन्हें धन्य किया।

1 नफी 16:39

Image
छोटे बच्चों के साथ सरायाह

निर्जन प्रदेश में महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। सरायाह के दो और बेटे भी थे, याकूब और युसफ।

1 नफी 17:1; 18:7

Image
परिवार यात्रा कर रहे हैं

प्रभु ने महिलाओं की यात्रा में सहायता की। उसने उन्हें उनके बच्चों के लिए भरपूर दूध से धन्य किया। उसने यात्रा के दौरान महिलाओं को मजबूत बनने में मदद की।

1 नफी 17:1–3

Image
तंबू में माताएं और बच्चे

प्रभु ने कहा कि वह बेटियों और उनके परिवारों को प्रतिज्ञा के देश में ले जा रहा था। प्रभु ने परिवारों से प्रतिज्ञा किया कि यात्रा के दौरान उन्हें वह सब कुछ मिलेगा जिसकी उन्हें आवश्यकता होगी। जिस भोजन का वे शिकार करते थे, उसे उसने खाने के लिए स्वादिष्ट बनाया, और उनका मार्गदर्शन किया।

1 नफी 17:3, 5, 12–14

Image
समुद्र तट पर परिवार

आठ साल तक निर्जन प्रदेश में रहने के बाद, परिवार समुद्र तक पहुंच गए। महिलाओं ने अपने परिवार के साथ खुशी मनाई। समुद्र के किनारे की ज़मीन खूबसूरत थी। उन्होंने इसे संपन्न और प्रचुर कहा क्योंकि यह खाने के लिए फल और शहद से भरपूर था। प्रभु ने यह सब उनके लिये तैयार किया था।

1 नफी 17:4–6

Chaapo