![](https://www.churchofjesuschrist.org/imgs/https%3A%2F%2Fassets.churchofjesuschrist.org%2Fac%2F04%2Fac04379cc948873f9b87253a5d0bd69d311f121e%2Fac04379cc948873f9b87253a5d0bd69d311f121e.jpeg/full/!250,/0/default)
जनरल अधिकारियों, क्षेत्रीय सत्तरों और जनरल अफसरों का समर्थन
भाइयों और बहनों, मैं अब आपके समर्थन मत के लिए गिरजे के जनरल अधिकारियों, क्षेत्रीय सत्तरों और जनरल अफसरों को आपके सामने प्रस्तुत करता हूं।
कृपया अपना समर्थन सामान्य तरीके से व्यक्त करें जहां भी आप हों। यदि कोई हैं जो किसी भी प्रस्ताव का विरोध करते हैं, तो हम आपको अपने स्टेक अध्यक्ष से संपर्क करने के लिए आग्रह करते हैं।
यह प्रस्तावित किया जाता है कि हम रसल मैरियन नेलसन का भविष्यवक्ता, दूरदर्शी और प्रकटीकर्ता और अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के अध्यक्ष के रूप में; डालिन हैरिस ओक्स का प्रथम अध्यक्षता में प्रथम सलाहकार के रूप में; और हेनरी बिन्यामीन आएरिंग का प्रथम अध्यक्षता में द्वितीय सलाहकार के रूप में समर्थन करें।
जो पक्ष में हैं इसे प्रकट करें।
जो विरोध करते हैं, यदि कोई हो, तो इसे प्रकट करें।
यह प्रस्तावित किया जाता है कि हम डालिन एच. ओक्स को बारह प्रेरितों की परिषद के अध्यक्ष के रूप में और एम. रसल ब्लार्ड को बारह प्रेरितों की परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में समर्थन करें।
जो समर्थन करते हों, कृपया प्रकट करें।
कोई विरोध करता हो तो इसे प्रकट करें।
यह प्रस्तावित किया जाता है कि हम बारह प्रेरितों की परिषद के सदस्यों के रूप में निम्नलिखित का समर्थन करें: एम. रसल ब्लार्ड, जैफ्री आर. हॉलैंड, डिटर एफ. उक्डॉर्फ, डेविड ए. बेडनार, क्वेंटिन एल. कुक, डी. टॉड क्रिस्टोफरसन, नील एल. एंडरसन, रोनाल्ड ए. रासबैंड, गैरी ई. स्टीवनसन, डेल जी. रेनलैंड, गेरिट डब्ल्यू. गोंग, और यूलिसेस सोरस।
जो समर्थन करते हों, कृपया प्रकट करें।
कोई विरोध करता हो, तो इसे प्रकट करें।
यह प्रस्तावित किया जाता है कि हम प्रथम अध्यक्षता में सलाहकारों और बारह प्रेरितों की परिषद का भविष्यवक्ता, दूरदर्शी और प्रकटीकर्ता के रूप में समर्थन करें।
वे सब जो समर्थन करते हैं, कृपया प्रकट करें।
कोई विरोध करता हो, तो इसे प्रकट करें।
हम इन एल्डरों, वेदरफोर्ड टी. क्लेटन, लेग्रैंड आर. कर्टिस जूनियर, रैंडी डी. फंक, क्रिस्टोफेल गोल्डन, वाल्टर एफ. गोंजालेज, लैरी एस. काचर, लिन जी. रॉबिंस, और जोसफ डब्ल्यू. सीताती को जनरल अधिकारी सत्तरों के पद से सम्मानपूर्वक सेवामुक्त करते हैं।
जो लोग इन भाइयों की समर्पित सेवा के लिए प्रशंसा व्यक्त करने में हमारे साथ शामिल होना चाहते हैं वे हाथ उठा कर ऐसा कर सकते हैं।
हम क्षेत्र सत्तर के उन लोगों की भी सराहना करते हैं जिन्होंने इस पिछले वर्ष के दौरान अपनी सेवा पूरी की है और जिनके नाम newsroom.ChurchofJesusChrist.org पर देखे जा सकते हैं।
वे सभी जो इन भाइयों की उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रशंसा व्यक्त करने में हमारे साथ शामिल होना चाहते हैं, तो कृपया इसे प्रकट करें।
यह प्रस्तावित किया जाता है कि हम अन्य सामान्य अधिकारियों और क्षेत्र सत्तरों का समर्थन करें जिसमें इस सप्ताह के आरंभ में newsroom.ChurchofJesusChrist.org पर घोषित छह नए क्षेत्र सत्तर और वर्तमान में गठित सामान्य अधिकारी शामिल हैं।
वे सब जो समर्थन करते हैं हाथ उठाकर इसे प्रकट कर सकते हैं।
जो विरोध करते हैं, यदि कोई हो, कृपया प्रकट करें।
गिरजे के मार्गदर्शकों की ओर से आपके निरंतर विश्वास और प्रार्थनाओं के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं।
क्षेत्रीय सत्तरों में परिवर्तन
महा सम्मेलन के मार्गदर्शक सत्र के दौरान निम्नलिखित क्षेत्रीय सत्तरों को समर्थन दिया गया था:
रिकार्डो जे. बतिस्ता, विली बिनेन, बर्नहार्ड सिज़िसला, नाथन आर. एमरी, सियोन तुओन, यवेस एस. वेइडमैन।
निम्नलिखित क्षेत्रीय सत्तरों को 01 अगस्त 2022 को सम्मानपूर्वक सेवामुक्त किया गया था:
लुइस आर. अर्बिजो, माइकल वी. बेहेश्ती, डेविड ए. बेनलकाजर, बर्न एस. ब्रॉडबेंट, केविन ई. काल्डरवुड, लुसियानो कास्कार्डी, टिंग त्सुंग चांग, एरियल ई. चपरो, पाब्लो एच. शावेज, रेमंड ए. कटलर, जोस एल. डेल ग्युर्सो, एलेसेंड्रो दीनी सियाची, कार्लोस आर. फुस्को जूनियर, जॉर्ज ए. गार्सिया, गैरी एफ. गेसेल, कार्ल डी. हर्स्ट, रेन एस. जॉनसन, जय बी. जोन्स, पॉल एन. लेकियास, आर्तर जे. मिरांडा, एली के. मोंगा, ए. फैबियो मोस्कोसो, युताका नागाटोमो, जुआन सी. पोज़ो, एंथनी क्वासी, मार्टिन सी. रियोस, सैंडिनो रोमन, जॉनी एफ. रुइज, रोसेंडो सैंटोस, गॉर्डन एच. स्मिथ, के. रॉय ट्यूनीक्लिफ।
एल्डर लेवी डब्ल्यू. हीथ और एल्डर ‘इनोक एफ. कुपू, जो क्षेत्रीय सत्तरों के रूप में सेवा कर रहे थे, उनका 2022 में निधन हो गया।